फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Love Jihad in Madhya Pradesh: Muslim youth marries Hindu girl, converts to Islam after marriage Maulana rapes woman

MP में लव जिहाद: मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर लिए सात फेरे, शादी के बाद इस्लाम कबूल कराने मौलाना ने किया रेप

Mon, 25 Apr 2022 02:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 02:20 PM IST
सार

ग्वालियर जिले के डबरा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती से शादी की। शादी के बाद युवक ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। इसे सात महीने तक ससुराल वालों ने बंधक बनाकर रखा।
 

विज्ञापन
Love Jihad in Madhya Pradesh: Muslim youth marries Hindu girl, converts to Islam after marriage Maulana rapes woman
ग्वालियर में लव जिहाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिले की डबरा तहसील के जंगीपुरा में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर 26 वर्षीय हिंदू युवती से मंदिर में शादी की बाद में उस पर इस्लाम कबूल कराने के लिए दबाव बनाया गया, वहीं धर्म परिवर्तन के लिए मौलाना ने महिला के साथ रेप किया। शादी के बाद मुस्लिम परिवार ने महिला को करीब 7 महीने तक घर में कैद कर के रखा था। इस दौरान महिला के दो देवरों और अन्य दो लोगों ने भी उसके साथ रेप किया। किसी तरह घर से भागकर शनिवार को महिला अपने घर पहुंची और थाने में शिकायत दर्ज कराई।  
विज्ञापन

 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति इमरान ने राजू जाटव बनकर उससे दोस्ती की थी। बाद में शीतला माता मंदिर में आरोपी ने हिंदू रीति रिवाज से उसके साथ शादी की थी। शादी के बाद महिला को राजू के मुस्लिम होने की जानकारी लगी, जिसके बाद आरोपी राजू उर्फ इमरान ने महिला पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाया। महिला ने मौलाना ओसामा पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि मौलाना ने धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका इमरान से  निकाह कराया और निकाह वाली रात ही उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


महिला ने ससुराल पक्ष पर निकाह के बाद से मारपीट करने और बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। वहीं, सास की मौजूदगी में महिला के दोनों देवरों पुन्नी व अमन ने भी उसके साथ रेप किया। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसका अलग-अलग लोगों से रेप कराते थे। महिला के देवरों, मौलाना  के अलावा दो अन्य लोगों पर भी महिला ने रेप का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म व बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। डबरा पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान और उसकी मां सुग्गा बेगम को हिरासत में ले लिया गया है। महिला के दोनों देवर अमन और पुन्नी फरार है जिनकी तलाश शुरू कर दी है।

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया रेप
पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि राजू जाटव से उसकी मुलाकात जनवरी 2021 में हुई थी। राजू ने खुद को जंगीपुरा मदरसे के पास डबरा का रहने वाला बताया था। 15 जून को राजू गाड़ी से डबरा ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया। जब वह गर्भवती हो गई तो राजू की मां ने शादी कराने की बात कही और कहा कि शादी के पहले बच्चा पैदा होगा तो घरवालों की बदनामी होगी। यह कहकर आरोपियों ने महिला का गर्भपात करा दिया।


शादी के बाद पता चली सच्चाई
राजू उर्फ इमरान ने महिला से 18 सितंबर को शीतला माता मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद सिटी सेंटर स्थित एक होटल में पार्टी दी। बाद में  राजू उसे घरवालों से मिलाने ले गया। जहां महिला को उसके मुस्लिम होने का पता चला। उसके बाद आरोपी ने मौलाना ओसामा को घर बुलाया। मौलाना ने इमरान से कहा कि शादी मान्य नहीं है। तुम्हें पहले इस्लाम कबूल करना पड़ेगा और उसके बाद इमरान उर्फ राजू से निकाह करना पड़ेगा। युवती के घर से भाग जाने के चलते उसके माता-पिता ने उससे नाता तोड़ लिया था, मजबूरी में महिला ने इस्लाम कबूल कर लिया। निकाह कराने के बाद मौलाना ओसामा को इमरान युवती के कमरे में छोड़ गया। मौलाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसके देवर अमन व पुन्नी ने भी उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed