फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lotus blossomed again in Ratlam, Congress could not cash in on booth management and anti-incumbency

Ratlam Election Results: रतलाम में फिर खिला कमल, बूथ मैनेजमेंट और एंटी इनकंबेंसी को नहीं भुना पाई कांग्रेस

Wed, 20 Jul 2022 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Jul 2022 07:01 PM IST
सार

भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल यहां 8 हजार से अधिक मतों से जीते हैं। इनके साथ ही 49 वार्डों में से 30 पर भाजपा जीती, जबकि 15 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद और 4 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

विज्ञापन
Lotus blossomed again in Ratlam, Congress could not cash in on booth management and anti-incumbency
रतलाम में हुए नगर निगम चुनाव में लगातार चौथी बार भाजपा ने जीत हासिल की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रतलाम में हुए नगर निगम चुनाव में लगातार चौथी बार भाजपा ने जीत हासिल की। भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल यहां 8 हजार से अधिक मतों से जीते हैं। इनके साथ ही 49 वार्डों में से 30 पर भाजपा जीती, जबकि 15 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद और 4 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

रतलाम में छठी बार नगर निगम का चुनाव हुआ है। इसमें भाजपा की लगातार चौथी जीत हुई है। हालांकि इस बार जीत का अंतर काफी कम हुआ है। बीती बार 24 हजार से अधिक की लीड से भाजपा के महापौर प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार यह लीड 16 हजार घटकर मात्र 8 हजार से अधिक पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकाबले की तस्वीर
पार्टी प्रत्याशी मिले वोट
भारतीय जनता पार्टी प्रहलाद पटेल 76237
कांग्रेस मयंक जाट 67646
भाजपा की जीत का अंतर 8591

Lotus blossomed again in Ratlam, Congress could not cash in on booth management and anti-incumbency
भारतीय जनता पार्टी के प्रहलाद पटेल ने जीत हासिल की है। - फोटो : अमर उजाला
जीत का जश्न शुरू
भाजपा के महापौर प्रत्याशी के बाहर आते ही जीत का जश्न शुरू हो गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधे पर बैठा लिया और भव्य स्वागत किया। उसके बाद पटेल सबसे पहले मतगणना स्थल के समक्ष श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। उसके बाद सभी कार्यकर्ता विधायक चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचे।


भाजपा के पार्षद प्रत्याशी भी अपनी जीत के बाद विधायक चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस बीच महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल भी यहां पहुंचे और जमकर जश्न मना। विधायक काश्यप ने महापौर चुने गए पटेल का स्वागत किया तो पटेल ने भी विधायक का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।

45 वॉर्डों में किसे कितने मिले
भाजपा कांग्रेस निर्दलीय
30 15 4

क्यों हारी कांग्रेस
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी की हार के पीछे सबसे बड़ा कारण बूथ मैनेजमेंट का कमजोर होना, बडे़ नेताओं की प्रचार से दूरी, वार्डों में कमजोर पार्षद प्रत्याशी रहे। इसके अतिरिक्त एंटी इनकंबेंसी का भी कांग्रेस फायदा नहीं उठा सकी, जिसके चलते उसकी हार हुई।

महापौर प्रत्याशी की ईवीएम के खुलने के बाद से ही 1 से 25 वार्ड में भाजपा की बढत का सिलसिला शुरू हो गया था, जबकि 26 से 49 वार्ड में भाजपा को कम वोट मिले। इन वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी को अच्छी बढ़त मिलती नजर आई।



कल निकलेगा विजय जुलूस
भाजपा के महापौर और पूरी परिषद बनने के बाद अब गुरुवार की सुबह 11 बजे विजय जुलूस निकाला जाएगा। इसके पहले सभी पार्षद प्रत्याशी अपने क्षेत्र में वार्ड में जाकर जुलूस निकालने में जुटे नजर आए। विजय जुलूस शहर के सभी प्रमुख मार्गों से निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed