{"_id":"5c42ee36bdec22105574dbe4","slug":"lok-sabha-speaker-sumitra-mahajan-flag-off-weekly-train-from-indore-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर को मिली दिल्ली तक साप्ताहिक ट्रेन की सौगात, लोकसभा स्पीकर ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर को मिली दिल्ली तक साप्ताहिक ट्रेन की सौगात, लोकसभा स्पीकर ने दिखाई हरी झंडी
Sat, 19 Jan 2019 03:00 PM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 19 Jan 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Sumitra Mahajan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को इंदौर से दिल्ली की साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इंदौर-दिल्ली सराई रोहिला एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे ने विशेष ट्रेन के रूप में चलाया था। अब यह साप्ताहिक ट्रेन के रूप में नियमित रूप से चलेगी। इस मौके पर लोकसभा स्पीकर ने आंबेडकर नगर और कालाकुंड के बीच विशेष ट्रेन सेवा की भी शुरुआत की।
इंदौर-दिल्ली सराई रोहिला एक्सप्रेस ट्रेन इंदौर से हर शुक्रवार शाम 4:45 बजे चलकर फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, दौसा, अलवर और रेवाड़ी होते हुए अगले दिन सुबह 10:35 मिनट पर दिल्ली सराई रोहिला पहुंचेगी। ट्रेन दिल्ली से हर शनिवार दोपहर 2:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह नौ बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले सुमित्रा महाजन ने सौ फीट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया। रेलवे ने केटेगरी ए 1 के 75 स्टेशनों पर झंडा लगाने का एलान किया है।
महाजन ने कहा कि इस नई ट्रेन के आने से इंदौर और अजमेर संपर्क बढ़ेगा। इंदौर अब सभी प्रमुख राजधानियों से जुड़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे ने इंदौर-पटना (9313/19314) को सप्ताह में दो दिन चलाने और इंदौर उदयपुर वीरभूमि एक्सप्रेस (19329) के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सांसद निधि से 15 लाख रुपये की राशि देने का भी एलान किया। इस कार्यक्रम के कुछ घंटों पहले ही रतलाम डिवीजन के जन संपर्क अधिकारी कोसीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें जंजीरवाला चौक के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उनकी सेहत खतरे से बाहर बताई जा रही है।