फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok Sabha Elections 2019: Three day meet of RSS in Gwalior

लोकसभा चुनाव 2019: संघ की बैठक में आज शामिल होंगे शाह, सबरीमाला मंदिर पर आएगा प्रस्ताव

Sat, 09 Mar 2019 09:10 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 09 Mar 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Three day meet of RSS in Gwalior
Amit shah - फोटो : twitter

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुरू हो गई है। शुक्रवार को शुरू हुई इस सभा का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत आैर सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने केदारपुर धाम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में किया।

विज्ञापन

चुनावों के लिए अहम बैठक

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हो रही इस बैठक में संघ के एजेंडे पर चर्चा होने के बाद कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। चुनावों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को काम में जुटने को कहा जाएगा।

विज्ञापन

अमित शाह होंगे शामिल

इस बैठक में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को पहुंचेंगे। वहीं इस बात की अभी जानकारी नहीं है कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में तय एजेंडों पर सीधे तौर पर कोई राजनीतिक प्रस्ताव रखा जाएगा। इस मामले में सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने भी बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कोई राजनीतिक चर्चा होने से इनकार किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन


वैद्य ने राम मंदिर पर कहा कि वह अपना पक्ष रख चुके हैं और अब फैसला कोर्ट के हाथ में है। इस बैठक में परिवार व्यवस्था के सामने आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि संघ इस विषय में मैं से हम तक जाने की प्रक्रिया पर समाज के बीच काम करेगा। ये सब भारतीय दर्शन के अनुसार किया जाएगा।

केरल सरकार पर लगाया आरोप

मनमोहन वैद्य ने केरल के सबरीमाला मंदिर विवाद पर कहा कि केरल सरकार धार्मिक परंपरा और आस्थावान लोगों पर ज्यादती कर रही है। इस मामले में बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया जएगा।


 

1400 लोग ले रहे हिस्सा 

इस बैठक में संघ से जुड़े 35 आनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित करीब 1400 सदस्य हिस्सा ले रहे हैं। संघ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन के बारे में लोगों को जागरुक करने की गतिविधि को भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed