फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok sabha chunav 2019: BJP suspended Anil Saumitra from the party

महात्मा गांधी पर बयान से सियासी तूफान, मध्यप्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनिल सौमित्र पर गिरी गाज

Fri, 17 May 2019 03:32 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Fri, 17 May 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: BJP suspended Anil Saumitra from the party
anil saumitra - फोटो : ANI
नाथूराम गोडसे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान पर सियासी भूचाल का सिलसिला जारी है। साध्वी प्रज्ञा के बयान पर सियासी हलचल खत्म भी नहीं हुई थी कि अब मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने महात्मा गांधी पर विवादित बयान दे डाला। इसे लेकर पार्टी ने उनपर कार्रवाई भी कर दी। उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 




मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने अपने फेसबुक पोस्ट में महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बता दिया था। सौमित्र के इस पोस्ट के बाद हंगामा खड़ा हो गया और भाजपा विपक्ष के निशाने पर आ गई। इसके बाद भाजपा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ये पोस्ट देर रात की थी। इस स्क्रीन शॉट में आप देख सकते हैं कि अनिल ने अपने पोस्ट में क्या लिखा था। 


मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से कार्रवाई के संबंध में अनिल सौमित्र को ये पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि आपका कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है इसलिए आप पर कार्रवाई की जा रही है। अनिल से सात दिनों के भीतर बयान का जवाब भी मांग गया है। 

बता दें कि भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने गुरुवार को कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। इस बयान पर दिनभर सियासी संग्राम मचा रहा और विपक्ष ने भाजपा पर तीखे हमले किए। साध्वी प्रज्ञा ने पहले तो बयान पर सफाई दी और फिर बाद में माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 



साध्वी प्रज्ञा के बयान पर सियासी तूफान थमा भी नहीं था कि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताकर नया हंगामा खड़ा कर दिया। इसकी परिणाम आज उनके निलंबन के रूप में सामने आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed