फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   lal krishna advani may fight ls elections from bhopal

गुजरात नहीं, भोपाल से चुनाव लड़ेंगे आडवाणी!

Wed, 19 Mar 2014 10:44 AM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
lal krishna advani may fight ls elections from bhopal

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मध्य प्रदेश से चुनाव लड़ाने का कोई प्रस्ताव प्रदेश चुनाव समिति ने तो केंद्रीय चुनाव समिति को नहीं भेजा है, लेकिन भोपाल से सांसद कैलाश जोशी का कहना है कि उन्होंने आडवाणी को भोपाल से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन


जल्द ही उनके नाम की घोषणा हो सकती है। कैलाश जोशी ने प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भी कहा था कि यहां से परंपरागत रूप से बड़े नेता चुनाव लड़ते रहे हैं, इसलिए आडवाणी जी को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।
विज्ञापन

कैलाश जोशी का यू-टर्न

lal krishna advani may fight ls elections from bhopal

अलबत्ता भोपाल से मौजूदा सांसद कैलाश जोशी ने प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में लालकृष्ण आडवाणी को भोपाल से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव रखा था। बाद में कैलाश जोशी इस प्रस्ताव की पुष्टि करने से भी पलट गए थे।

भाजपा संगठन में कोई भी आडवाणी के भोपाल से चुनाव लड़ने की पुष्टि नहीं कर रहा है। मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें इस बात का खुलासा हो जाएगा।

मध्य प्रदेश भाजपा ने दिया न्योता

lal krishna advani may fight ls elections from bhopal

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में कैलाश जोशी ने तर्क दिया था कि भोपाल सीट से परंपरागत रूप से उमा भारती और उनके जैसे वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ते रहे हैं, इसलिए किसी वरिष्ठ नेता को यहां से चुनाव लड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा था कि लालकृष्ण आडवाणी को भोपाल से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित करना चाहिए। उस समय चुनाव समिति की बैठक में अन्य सदस्य उनके इस प्रस्ताव से हतप्रभ रह गए थे।

विज्ञापन

सुषमा स्वराज लड़ रही हैं विदिशा से

lal krishna advani may fight ls elections from bhopal

कई सदस्यों ने यह तो कहा कि किसी प्रमुख केंद्रीय नेता के मध्य प्रदेश आकर चुनाव लड़ने में कोई बुराई नहीं है। लोकसभा में अच्छे नेताओं को चुनकर जाना चाहिए। सुषमा स्वराज पहले ही विदिशा से चुनाव लड़ रही हैं।

लेकिन कई नेता अंदरखाने में मानते हैं कि पार्टी का नेतृत्व पहले ही कैलाश जोशी की ठसकबाजी से तंग रहा है। वे कई बार गुस्से में बैठके छोड़कर चले जाते थे। विधानसभा चुनाव के समय तो कैलाश जोशी प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर जाकर कुर्सी पर बैठ गए थे।

उमा भारती को रखा भोपाल से दूर

lal krishna advani may fight ls elections from bhopal

उमा भारती को भी भोपाल से दूर रखा गया है। उन्हें पार्टी ने झांसी से चुनाव मैदान में उतारा है। अपेक्षाकृत सुरक्षित समझे जाने वाली भोपाल सीट से आलोक शर्मा के नाम का प्रस्ताव प्रदेश चुनाव समिति ने किया है।

राज्य के गृहमंत्री बाबूलाल गौर भी अपनी बहू कृष्णा गौर के लिए दावा ठोकते रहे हैं, जिसके समर्थन में प्रदेश नेतृत्व में कम ही लोग दिखाई देते हैं। अब देखना है कि भाजपा की अंदरूनी राजनीति क्या करवट लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed