फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Know which thing in letter that was given by dawoodi bohra community to PM Modi and CM Shivraj

खुल गया है उस लिफाफे का राज, जो बोहरा धर्मगुरू ने किया था पीएम मोदी को भेंट

Sat, 15 Sep 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sat, 15 Sep 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Know which thing in letter that was given by dawoodi bohra community to PM Modi and CM Shivraj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में दाऊदी बोहरा समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्हें और सीएम शिवराज सिंह चौहान को बोहरा धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल मौला की ओर से एक-एक लिफाफा दिया गया था। उन्हें शाल उढ़ाते हुए पवित्र माला भी दी गई। लेकिन पूरे दिन केवल उस लिफाफे की चर्चा होती रही कि आखिर उसमें क्या था?

विज्ञापन


मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात उन लिफाफों का राज खोल दिया। सरकार की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री को दिए गए लिफाफे में 2 करोड़ रुपये का चेक था। जो कि प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दिया गया। इसके साथ ही सीएम शिवराज को भी प्रदेश के राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक दिया गया था।
विज्ञापन


दोनों ने की एक दूसरे की प्रशंसा

पीएम मोदी और सैयदना ने एक दूसरे की खूब प्रशंसा की। सैयदना ने डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे अभियानों की तारीफ की। वहीं पीएम ने भी बोहरा समाज की प्रशंसा करते हुए उसे देश की ताकत बताया। उन्होंने शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य की दिशा में किए जा रहे कामों की खुलकर प्रशंसा की। पीएम ने देश के सबसे साफ शहर इंदौर को स्वच्छता का लीडर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कार्यक्रम में करीब आधे घंटे तक भाषण दिया। उन्होंने इस दौरान  जीएसटी, स्वच्छता, आयुष्मान योजना, बोहरा समाज के योगदान, महात्मा गांधी, देश के अतीत, भविष्य और सांस्कृतिक विरासत के बारे में कहा। लेकिन वह अपने भाषण में सबसे ज्यादा स्वच्छता पर बोले।


क्या हैं मायने
अब तक देश का कोई प्रधानमंत्री बोहरा समाज के अशरा मुबारक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ था। यह कार्यक्रम बुधवार 12 सितंबर से शुरू होकर नौ दिन चलेगा। मध्य प्रदेश में बोहरा समाज की आबादी करीब 4.5 लाख और देश में करीब 20 लाख है। दो महीने बाद चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इस लिहाज से मोदी के दौरे के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है, बोहरा समाज के बहाने पीएम ने मुसलमानों को संदेश देने की कोशिश की है कि समावेशी राजनीति उनका एजेंडा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed