{"_id":"5b9c7b31867a557ecb2eaee2","slug":"know-which-thing-in-letter-that-was-given-by-dawoodi-bohra-community-to-pm-modi-and-cm-shivraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गया है उस लिफाफे का राज, जो बोहरा धर्मगुरू ने किया था पीएम मोदी को भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गया है उस लिफाफे का राज, जो बोहरा धर्मगुरू ने किया था पीएम मोदी को भेंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Updated Sat, 15 Sep 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में दाऊदी बोहरा समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान उन्हें और सीएम शिवराज सिंह चौहान को बोहरा धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल मौला की ओर से एक-एक लिफाफा दिया गया था। उन्हें शाल उढ़ाते हुए पवित्र माला भी दी गई। लेकिन पूरे दिन केवल उस लिफाफे की चर्चा होती रही कि आखिर उसमें क्या था?
विज्ञापन
मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात उन लिफाफों का राज खोल दिया। सरकार की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री को दिए गए लिफाफे में 2 करोड़ रुपये का चेक था। जो कि प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दिया गया। इसके साथ ही सीएम शिवराज को भी प्रदेश के राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक दिया गया था।
विज्ञापन
दोनों ने की एक दूसरे की प्रशंसा
पीएम मोदी और सैयदना ने एक दूसरे की खूब प्रशंसा की। सैयदना ने डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे अभियानों की तारीफ की। वहीं पीएम ने भी बोहरा समाज की प्रशंसा करते हुए उसे देश की ताकत बताया। उन्होंने शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य की दिशा में किए जा रहे कामों की खुलकर प्रशंसा की। पीएम ने देश के सबसे साफ शहर इंदौर को स्वच्छता का लीडर बताया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कार्यक्रम में करीब आधे घंटे तक भाषण दिया। उन्होंने इस दौरान जीएसटी, स्वच्छता, आयुष्मान योजना, बोहरा समाज के योगदान, महात्मा गांधी, देश के अतीत, भविष्य और सांस्कृतिक विरासत के बारे में कहा। लेकिन वह अपने भाषण में सबसे ज्यादा स्वच्छता पर बोले।
क्या हैं मायने
अब तक देश का कोई प्रधानमंत्री बोहरा समाज के अशरा मुबारक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ था। यह कार्यक्रम बुधवार 12 सितंबर से शुरू होकर नौ दिन चलेगा। मध्य प्रदेश में बोहरा समाज की आबादी करीब 4.5 लाख और देश में करीब 20 लाख है। दो महीने बाद चार राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इस लिहाज से मोदी के दौरे के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है, बोहरा समाज के बहाने पीएम ने मुसलमानों को संदेश देने की कोशिश की है कि समावेशी राजनीति उनका एजेंडा है।
