फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone nuisance: Injured SP said - I stopped the boy moving towards Hindus with a sword, then someone shot me

खरगोन उपद्रव: घायल एसपी ने कहा- मैंने तलवार लेकर बढ़ रहे लड़के को रोका तो किसी ने मुझे गोली मार दी

Wed, 13 Apr 2022 01:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 01:25 PM IST
सार

खरगोन उपद्रव में घायल एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने आपबीती सुनाई है। उन्होंने कहा कि एक लड़का तलवार लेकर आगे बढ़ा। उसे रोका तो दूसरे ने मुझे गोली मार दी।

विज्ञापन
Khargone nuisance: Injured SP said - I stopped the boy moving towards Hindus with a sword, then someone shot me
खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने सुनाई आपबीती। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी रामनवमी पर हुए बवाल में घायल हो गए थे। उनके पैर में चोट लगी है। अब वे निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसपी ने मीडिया संगठनों से विशेष बातचीत में आपबीती सुनाई है। उन्होंने कहा कि दो समुदाय आमने-सामने थे। एक लड़का तलवार लेकर तेजी से दौड़ रहा था। मैंने उसे रोका तो उसे कवर दे रहे किसी दूसरे व्यक्ति ने मुझे गोली मार दी, जो पैर पर लगी। 
विज्ञापन


खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी रामनवमी पर भड़की हिंसा का शिकार हुए थे। उनके पैर में जख्म है। मंगलवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनसे वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। उनका हाल-चाल जाना था। सिद्धार्थ चौधरी को गोली कैसे लगी, यह उन्होंने बताया है। एसपी ने कहा कि रविवार को तालाब चौक से शुरू हुआ जुलूस धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था, तभी पथराव शुरू हो गया। लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कर 15 मिनट में हालात पर काबू पा लिया था। जब जुलूस आगे बढ़ा तो सराफा और शीतलामाता मंदिर क्षेत्र से आगजनी की सूचनाएं आईं। शाम को संजय नगर में भी आगजनी हुई। वहां दोनों तरफ से पथराव चल रहा था। 
विज्ञापन


एसपी की कार फंस गई थी। उनके पास का घर जल रहा था। फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया। अचानक से एक लड़का तलवार लेकर हिंदुओं की तरफ दौड़ता दिखाई दिया। मैंने उससे तलवार छीनने की कोशिश की। इसमें हाथ पर चोट लगी। उसके पीछे भागा तो किसी और लड़के ने गोली चला दी। शुरू में लगा कि वह पत्थर की मामूली चोट है। खून रुक नहीं रहा था, इसलिए अस्पताल ले गए। एक्स-रे में गोली का घाव दिख रहा था। गोली निकल गई थी, इसलिए सर्जरी की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed