फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone: Digvijay Singh reached Borawan, said – the statement of Chief Minister Charanjit Singh Channi was misinterpreted

खरगोन: बोरावां पहुंचे दिग्विजय सिंह, कहा- मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान का मतलब गलत निकाला गया

Fri, 18 Feb 2022 06:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 06:17 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को अपने कैबिनेट साथी पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव के गृहग्राम बोरावां पहुंचे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान का बचाव किया।
 

विज्ञापन
Khargone: Digvijay Singh reached Borawan, said – the statement of Chief Minister Charanjit Singh Channi was misinterpreted
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को बोरावां पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्विजय सिंह ने ग्राम बोरावां में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के बयान का मतलब था कि पंजाब के बाहर से आए हुए लोग यहं पर नेतागिरी नहीं करें। पंजाब, पंजाबियत और पंजाबियों का है। अरविन्द केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। इसको लेकर कुमार विश्वास के बयान का अरविन्द केजरीवाल ने आज तक खंडन नहीं किया है।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में हम सब काम कर रहे हैं। प्रदेश को सेक्टर मंडलम से लेकर जिला कांग्रेस तक में बांटा गया है। अभी कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। फिर जिला और प्रदेश कांग्रेस के चुनाव होंगे। इसके बाद सितंबर 2022 तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनाव हो जाएंगे।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग और आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो सब बातें बाद में होंगी। पहले तो यह सरकार बनाने के लिए हमको बहुमत मिलना चाहिए। दिग्विजय सिंह के शुक्रवार दोपहर में ग्राम बोरावां पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, उनके अनुज विधायक सचिन यादव और माताजी दमयंती यादव सहित परिजनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed