फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   The husband who committed the murder after shooting absconded in khandwa

Khandwa: गोलीकांड कर हत्यारोपी पति हुआ फरार, अवसाद में पत्नी पीने लगी शराब… फिर उठा लिया ऐसा कदम

Tue, 02 Jul 2024 08:03 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2024 08:03 AM IST
सार

MP: खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर क्षेत्र के ग्राम झिल्लार में बीते दिनों एक वन समिति अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस चर्चित हत्याकांड का आरोपी सुरसिंह अब तक पुलिस गिरफ्त से फरार है, जिसको लेकर मांधाता थाना पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन
The husband who committed the murder after shooting absconded in khandwa
घटना के संबंध में पूछताछ करती पुलिस

विस्तार

खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर क्षेत्र के ग्राम झिल्लार में बीते दिनों एक वन समिति अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस चर्चित हत्याकांड का आरोपी सुरसिंह अब तक पुलिस गिरफ्त से फरार है, जिसको लेकर मांधाता थाना पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है। इसी बीच सुरसिंह की पत्नी ललिता बाई का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। बताया जा रहा है कि, जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त मृतका की लड़की पानी लेने गई हुई थी। जब वह वापस आई तो उसकी मां घर मे ही रस्सी के बनाये फंदे पर लटकी हुई मिली, जिसकी मौत हो चुकी थी ।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मृतका ललिता बाई की मौत के समय वह शराब के नशे में थी और वह शराब का सेवन तो करती ही थी लेकिन, पति के फरार होने के बाद से ही वह अवसाद में थी। जिसके चलते ही पिछले करीब 15-20 दिनों से वह काफी मात्रा में शराब का नशा भी कर रही थी। हत्या की छानबीन के दौरान मृतका से पुलिस ने, उसके पति की खोजबीन के संबंध में पूछताछ भी करी थी। तब उसने पुलिस को बताया था कि सुरसिंह वारदात करने के बाद से ही अब तक घर वापस नहीं आया है। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है और मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया है ।
विज्ञापन


वहीं मान्धाता थाना पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन अबतक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इधर मान्धाता थाना प्रभारी अनोक सिंह सिंधिया ने बताया कि मामला संदिग्ध हत्या का या आत्महत्या का है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed