फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   KHANDWA: IM terrorist Faizan's remand completed and To be presented in court

Khandwa News: IM के संदिग्ध फैजान शेख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, स्लीपर सेल बनाने की थी जिम्मेदारी

Tue, 09 Jul 2024 06:23 PM IST
Khandwa bureau खंडवा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:23 PM IST
सार

इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी फैजान ने पांच दिन की रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद खंडवा की कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।

विज्ञापन
KHANDWA: IM terrorist Faizan's remand completed and To be presented in court
खंडवा में पुलिस हिरासत में फैजान ने दिखाया विक्ट्री साइन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (MP ATS) मंगलवार सुबह इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी फैजान को लेकर खंडवा पहुंची। उसका मेडिकल कराया गया। इस दौरान मीडियाकर्मियों को फैजान विक्ट्री साइन दिखाते हुए नजर आया। फैजान को जिला अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की सुनवाई 22 जुलाई को होगी। पांच दिन की पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया था। पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि वह अकेला ही हमला (लोन वुल्फ अटैक) करने की तैयारी में था। वह नाबालिगों को फुसलाकर उन्हें स्लीपर सेल में शामिल करने के अभियान पर था। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश की खंडवा जिला अदालत में मंगलवार को इंडियन मुजाहिदीन से संबंध रखने के आरोपों में गिरफ्तार फैजान शेख को पेश किया गया था। एटीएस की टीम पूरे लाव-लश्कर के साथ जिला अदालत पहुंची थी। स्थानीय पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी थी। न्यायालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। भोपाल से आई एटीएस ने फैजान को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी। इस मामले में पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है। एडीपीओ मनीष बरोले ने बताया कि आरोपी फैजान शेख को जिला न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 जुलाई नियत की गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को किया था गिरफ्तार
खंडवा जिले के वार्ड क्रमांक 11 स्थित एक मकान से गुरुवार को फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मध्य प्रदेश एटीएस की टीम ने उसके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया था। आतंकी फैजान पर आरोप है कि उसके संबंध इंडियन मुजाहिदीन से है। बीते कई साल से प्रतिबंधित इस्लामी आतंकी संगठन सिमी के सदस्यों के साथ भी फैजान लगातार संपर्क में था। पुलिस के विशेष दल की उस पर नजर थी। पुलिस ने फैजान से पूछताछ के लिए खंडवा न्यायालय से उसका पांच दिन का रिमांड लिया था। मंगलवार को यह अवधि समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड के दौरान बड़े खुलासे
फैजान ने रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में बताया गया कि वह लोन-वुल्फ अटैक (अकेले ही हमला) करने की योजना बना रहा था। उसके घर से बड़ी मात्रा में पुलिस को कट्टर विचारधारा की प्रतिबंधित सामग्री भी मिली थी। आतंकी फैजान के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी वह कट्टर सोच से जुड़े पोस्ट करता था। वह पाकिस्तान के कई कट्टरवादी नेताओं को भी फॉलो कर रहा था। वह नौजवानों खासकर नाबालिगों का ब्रेनवॉश कर स्लीपर सेल का हिस्सा बनाना चाह रहा था। उसके इन खौफनाक इरादों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। देश-विरोधी गतिविधियों के चलते उसे गिरफ्तार किया गया।


खंडवा पहुंचे पुलिस दल में एनआईए भी हुआ शामिल
इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान को लेकर खंडवा पहुंची एटीएस टीम के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी शामिल रही। पुलिस दल के साथ एनआईए के जांच अधिकारी भी नजर आए। दल सबसे पहले फैजान को उसके घर लेकर गया। वहां से उसे जिला अस्पताल ले गए। उसका मेडिकल कराया गया। इस दौरान मीडियाकर्मियों के सामने फैजान विक्ट्री का साइन दिखाता नजर आया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed