{"_id":"6701f1000e16dfd4ce0669d9","slug":"burhanpur-tigers-body-found-inside-the-nepanagar-forest-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2185377-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur : जंगल में बाघ का शव मिलने से वन अमले में हड़कंप, भोपाल से आई डॉक्टरों की टीम ने किया पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur : जंगल में बाघ का शव मिलने से वन अमले में हड़कंप, भोपाल से आई डॉक्टरों की टीम ने किया पीएम
Sun, 06 Oct 2024 08:11 AM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 08:11 AM IST
सार
डीएफओ विजय सिंह ने बताया कि बाघ की मृत्यु की जानकारी मिली थी। यह मेल बाघ था जिसकी उम्र करीब 10 से 12 साल थी। एनटीसीए के प्रोटोकॉल के अनुसार 8 डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
बाघ का शव मिलने की सूचना पर पहुंचा वरिष्ठ अधिकारियों का दल
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के जंगलों में एक बाघ मृत अवस्था में मिलने का बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाघ का शव लगभग आठ दिन पुराना था, जिसका भोपाल से आई वन विभाग की टीम ने शनिवार को पोस्टमार्टम किया। यह नर बाघ था, जिसकी उम्र 10 से 12 साल थी। जांच में बाघ की सामान्य मृत्यु का संकेत मिला है, अधिकारियों ने शिकार की संभावना से इनकार किया है। यह क्षेत्र महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिज़र्व से सटा हुआ है, जहां बाघों का मूवमेंट देखा गया है।
बुरहानपुर के नेपानगर वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 197 में बाघ का शव मिला है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया। शनिवार को डीएफओ विजय सिंह सहित आसपास के तीन-चार रेंज की टीम मौके पर पहुंची। सीसीएफ, एनटीसीए और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 8 डॉक्टरों की टीम ने जंगल में ही बाघ का पोस्टमार्टम किया, और डॉग स्क्वाड और ड्रोन की मदद से जंगल में सर्चिंग भी की गई। इसके बाद बाघ का अंतिम संस्कार कर उसे दफना दिया गया।
डीएफओ विजय सिंह ने बताया कि बाघ की मृत्यु की जानकारी मिली थी। यह मेल बाघ था जिसकी उम्र करीब 10 से 12 साल थी। एनटीसीए के प्रोटोकॉल के अनुसार 8 डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया। बाघ के दांत, मूंछों के बाल और नाखून सुरक्षित हैं, इसलिए शिकार की संभावना नहीं दिख रही है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र मेलघाट कॉरिडोर से सटा हुआ है, इसलिए यहां वन्यप्राणियों का आना-जाना लगा रहता है।