फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News: A laborer working in the field died due to electric shock

Burhanpur News: खेत में काम कर रहे मजदूर की करंट से मौत, नाराज परिजनों ने शव रखकर हाईवे किया जाम

Tue, 23 Jul 2024 07:22 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2024 07:22 AM IST
सार

आक्रोशित परिजन खेत मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मजदूर का शव लेकर शाहपुर थाने पहुंचे और खेत मालिक पर मामला दर्ज करने की बात कही। इस पर पुलिस ने मामले में जांच की बात कही, जिसको लेकर परिजन और भी नाराज हो गए और शव को इंदौर इच्छापुर हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। 

विज्ञापन
Burhanpur News: A laborer working in the field died due to electric shock
मजदूर की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्रामीण अंचल में खेत में काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन मजदूर का शव शाहपुर थाना लेकर पहुंचे, जहां पुलिस से खेत मालिक पर कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही, जिसको लेकर परिजन और भी नाराज हो गए और शव को इंदौर इच्छापुर हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। अंत कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ और चक्काजाम खत्म हुआ।

विज्ञापन


बुरहानपुर नगर के शाहपुर स्थित एक केले के खेत में 8 से 10 मजदूर काम कर थे। ये सभी केले के घड़ निकाल कर अलग कर रहे थे। इनमें शाहपुर निवासी मजदूर धर्मेंद्र पिता आपसिंग भी शामिल था। इस दौरान खेत में बिजली के तार टूटे हुए झूल रहे थे, जिसको लेकर मजदूरों ने खेत मालिक को भी बताया हुआ था। हालांकि मजदूरों के अनुसार खेत मालिक ने उन्हें कहा था कि उसके यहां बिजली की लाइन कटी हुई है और इन तारों में करंट नहीं है। इसके बाद मजदूर बेधड़क होकर अपना काम कर रहे थे। इस बीच एक मजदूर धर्मेंद्र उन बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे लगे करंट के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
मृतक धर्मेंद्र के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन इसके बाद आक्रोशित परिजन खेत मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एंबुलेंस में मजदूर का शव रखकर शाहपुर थाने पहुंचे और खेत मालिक पर मामला दर्ज करने की बात कही। हालांकि पुलिस में इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे कार्रवाई करने का परिजन को बोला, जिसको लेकर नाराज परिजनों ने थाने के सामने ही इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के दौरान पुलिस और परिजन के बीच बहस भी हुई। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले, यह काश्तकार की है लापरवाही
वहीं इस मामले में मृतक के परिजन सावन ने बताया कि माजदूर जहां काम कर रहे थे, वहां खेत में बिजली की लाइन टूटी हुई थी। तो यह तो काश्तकार की लापरवाही हुई, जिसमें हमारे साथी की मौत हो गई। ये वहां पर साफ-सफाई का काम कर रहे थे, और उन्होंने बोला भी था की यहां लाइन टूटी हुई पड़ी है। तो काश्तकार ने बोला था कि उसमें सप्लाई नहीं है तो फिर बाद में उसमें कैसे सप्लाई आ गई और करंट लग गया। इसको लेकर हम काश्तकार के खिलाफ यह प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed