फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   After the prayerspeople hugged each other and wished each other Eid Mubarak

Khandwa News: नमाज के बाद गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद, तीन दिन चलेगा कुर्बानी का सिलसिला

Mon, 17 Jun 2024 12:32 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2024 12:32 PM IST
सार

ईदगाह पर नमाज अदा करने पहुंचे शहर काजी सैय्यद निसार अली ने बताया कि जिलेभर में ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। जिलेभर की मस्जिदों में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने नमाज अदा की है। इसके बाद दुआ मांगी गई और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई।
 

विज्ञापन
After the prayerspeople hugged each other and wished each other Eid Mubarak
ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाजजन

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में देशभर में ईद उल अजहा पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में सुबह से ही उत्साह है। विशेषकर बच्चों में नए कपड़े पहनकर ईदगाह जाने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। यहां सुबह लगभग 6 बजे से ही जिले की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ, जो सुबह करीब 9 बजे तक चला। ईद की मुख्य नमाज शहर की ईदगाह पर शहर काजी सैय्यद निसार अली की सदारत में अदा करवाई गई । नमाज के बाद ईद को लेकर खुतबा पढ़ा गया। इसके बाद शहर सहित देश भर में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गईं और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। इस दौरान ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों और मुस्लिम क्षेत्रों में पुलिस बल के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


ईद की नमाज के बाद बकरा ईद के नाम से मशहूर ईद उल अजहा पर्व पर जानवरों की कुर्बानी देने की परंपरा निभाई गई। तीन दिन तक चलने वाले इस पर्व के दौरान मुस्लिम समाज के साहिबे हैसियत लोगों पर इस्लाम के अनुसार कुर्बानी वाजिब रहती है, जिसे समाजजन वर्षों पहले इस्लाम के पैगम्बर हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के द्वारा अपने एकलौते बेटे हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम को कुर्बान करने को तैयार होने की याद में अल्लाह की रजा के लिए अंजाम देते हैं। इस दौरान कुर्बानी के जानवर को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। जिसमें से एक हिस्सा जानवर के मालिक, एक रिश्तेदारों और फिर शेष बचा हिस्सा गरीबों में बांटने के लिए रखा जाता है।
विज्ञापन


इस दौरान खंडवा नगर के सिंघाड़ तलाई क्षेत्र स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करने पहुंचे शहर काजी सैय्यद निसार अली ने बताया कि जिलेभर में ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। जिलेभर की मस्जिदों में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने नमाज अदा की है। इसके बाद दुआ मांगी गई और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाजजन

ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाजजन

 

ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाजजन

ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाजजन

 

ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाजजन

ईदगाह पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाजजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed