फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa Jail: Attempt to smuggle mobile in a footwear sole

Khandwa News: चप्पल के सोल में छिपाकर जेल के अंदर मोबाइल पहुंचाने की साजिश नाकाम, अब भेजने वाले की तलाश

Tue, 14 Jun 2022 01:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 14 Jun 2022 01:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की खंडवा जेल में अनोखा मामला सामने आया है। अज्ञात शख्स ने दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे कैदी तक मोबाइल पहुंचाने के लिए चप्पल के सोल का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
Khandwa Jail: Attempt to smuggle mobile in a footwear sole
खंडवा में इस तरह चप्पल के सोल में छिपाकर मोबाइल अंदर भेजा जा रहा था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में खंडवा जिला जेल में फिल्मी अंदाज में जेल के अंदर मोबाइल भेजने की साजिश नाकाम हो गई। महिला प्रहरी की सजगता ने बदमाशों के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। यह मोबाइल चप्पल के सोल में छिपाकर जेल में भेजा जा रहा था। इस मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। साथ ही इसे जेल के अंदर पहुंचाने की कोशिश कर रहे शख्स की पहचान की जा रही है।  
विज्ञापन


मामला सोमवार का है। खंडवा की जिला जेल में कैदियों से मुलाकात करने वालों की भीड़ थी। परिजन कैदियों के लिए खाना, कपड़े, चप्पल-जूते जैसे सामान लेकर पहुंचे थे। इस बीच दोपहर एक बजे दुष्कर्म की सजा काट रहे चेतन से मिलने उसका कोई साथी आया था। मुलाकात खत्म होने के बाद लोगों ने बंदियों को दिए गए सामान की चेकिंग की गई। कैदियों तक सामान भेजे जाने से पहले ही मुख्य गेट पर सभी थैलियों को खुलवाया गया। 
विज्ञापन

 


भारी चप्पल से हुआ शक
महिला प्रहरी शिवांगी चौरे थैलियों में रखे सामान की जांच कर रही थी। उन्होंने कैदी चेतन पुत्र सीताराम के नाम की पर्ची वाली थैली देखी। थैली में कपड़े और अन्य सामान के साथ एक जोड़ी चप्पल थी। शिवांगी ने चप्पल उठाकर देखी तो एक भारी और दूसरी हलकी थी। शंका होने पर जब ध्यान से भारी वाली चप्पल को देखा तो उसका पिछला भाग कटा हुआ था। उसे काटकर वापस चिपकाया गया था। जब उसने यह कटे हुए भाग को खोलकर देखा तो उसके अंदर मोबाइल फोन रखा मिला। यह देख महिला प्रहरी और अन्य  स्टाफ हैरत में पड़ गया। शिवांगी ने ही मोबाइल फोन मिलने की सूचना जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी और जेलर ललित दीक्षित को दी।  

एक साल से बंद है चेतन 
जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने मीडिया को बताया कि चप्पल में मोबाइल फोन अंदर पहुंचाने की कोशिश की गई है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल कैदी चेतन के लिए भेजा गया था। चेतन एक साल से कैद है। दुष्कर्म के मामले में सजा हुई है। उस तक मोबाइल फोन पहुंचाने की कोशिश करने वाले की तलाश की जा रही है। जेल के बाहर लगे कैमरों के फुटेज देख रहे है। आरोपित की पहचान कर उसके खिलाफ कोतवाली थाने में प्रकरण पंजीबद्ध करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed