फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa: Death of pregnant in hospital, allegation of relatives - no one came to see before, when she died, they started gimmicks of treatment

खंडवा: अस्पताल में गर्भवती की मौत, परिजनों का आरोप- पहले कोई भी देखने नहीं आया, जब मर गई तो इलाज की नौटंकी करने लगे

Wed, 04 May 2022 04:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 04 May 2022 04:47 PM IST
सार

खंडवा में महिला चिकित्सालय में दर्द से तड़पती गर्भवती की मौत हो गई। अब परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि मरीज दर्द से तड़पती रही लेकिन न तो डॉक्टर, न ही नर्स देखने आए। मौके पर उपस्थित नर्स मोबाइल में गेम खेलती रही। परिजनों ने डॉक्टरों पर मौत होने के बाद इलाज करने का नाटक करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को शांत किया।
 

विज्ञापन
Khandwa: Death of pregnant in hospital, allegation of relatives - no one came to see before, when she died, they started gimmicks of treatment
महिला की मौत की खबर सुनकर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा के महिला चिकित्सालय पर गंभीर आरोप लगे हैं। अस्पताल में मृत गर्भवती के परिजनों ने यहां तक कहा कि पहले तो कोई देखने नहीं आया, बाद में जब मरीज की मौत हो गई तो डॉक्टर-नर्स इलाज करने का नाटक करते रहे और हमसे कई कागजों पर हस्ताक्षर कराते रहे। परिजन कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे तो पुलिस बुलाना पड़ी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला खंडवा के महिला चिकित्सालय लेडी बटलर का है। यहां गर्भवती और नवजात शिशुओं का इलाज किया जाता है। बीती रात इसी अस्पताल में गर्भवती महिला फरहीन की मौत हो गई। जब इसकी सूचना परिजनों को दी गई तो वे आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे।उन्होंने डॉक्टर और स्टाफ नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि महिला डॉक्टर और स्टाफ नर्स सो रही थीं। फरहीन से दर्द से तड़प रही थी, हम जब भी उन्हें बोलने जाते तो वह उन्हें हड़काकर भगा दे रहे थे। नर्स मोबाइल में गेम खेलने में लगी हुई थी।
विज्ञापन


सास फरीद ने बताया कि फरहीन को मंगलवार दोपहर में महिला अस्पताल लाए थे। डॉक्टर ने चेक कर कहा कि नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी। रात में जब फरहीन को लेबर पेन होने लगा तो हम बार-बार डॉक्टर और नर्स को बुलाते रहे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा स्टाफ नर्स मोबाइल में गेम खेलती रही। सास का आरोप है कि जब फरहीन की मौत हो गई तब स्टाफ वाले एक घंटे तक जबरन नौटंकी करते रहे। हमसे कहा कि उसकी सांस अभी चल रही है। और बहुत से कागजों पर सिग्नेचर लेते रहे। परिजनों का आरोप है कि उनकी बहू की मौत डॉक्टर और नर्सों की लापरवाही के चलते हुई है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मांग को लेकर वे हंगामा करने लगे। मोघट टीआई ईश्वर सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर परिवार के लोगों से बात की। उन्हें समझाया इसके बाद कही जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed