फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khajuraho Dance Festival: National level dancers will dance from the stage of Khajuraho Dance Festival on the beat of tabla

खजुराहो डांस फेस्टीवल: तबले की थाप पर खजुराहो नृत्य महोत्सव के मंच से थिरकेंगे राष्ट्रीय स्तर के नृतक

Sat, 19 Feb 2022 07:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खजुराहो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खजुराहो Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 07:59 PM IST
सार

48वें खजुराहो नृत्य महोत्सव की शुरुआत 20 फरवरी से हो रही है। इस मंच से तबले की थाप पर नृतक अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से खजुराहो की शिल्पकालीन मूर्तियों में मानो झंकार पैदा करेंगे। आयोजन 26 फरवरी तक चलेगा।
 

विज्ञापन
Khajuraho Dance Festival: National level dancers will dance from the stage of Khajuraho Dance Festival on the beat of tabla
खजुराहो चंदेल कालीन विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

48वें खजुराहो नृत्य महोत्सव की शुरुआत 20 फरवरी से हो रही है। इस मंच से तबले की थाप पर नृतक अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से खजुराहो की शिल्पकालीन मूर्तियों में मानो झंकार पैदा करेंगे। आयोजन 26 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

 
9वीं से 10वीं सदी के मध्य बने चंदेल कालीन विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित पश्चिमी मंदिर समूह के विशाल आंगन में जब नृतक मंच पर उपस्थित होकर अपनी प्रस्तुति देता है तो ऐसा लगता है जैसे इन प्राचीन मंदिरों की मूर्ति कला में स्थित अप्सराएं स्वयं मंच पर आकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दे रही हों। कुछ ऐसा ही अंदाज उपस्थित दर्शकों को महसूस भी होता है।
विज्ञापन

 
इस वर्ष खजुराहो नृत्य महोत्सव में जहां कार्यक्रम के पहले दिन स्व. पंडित बिरजू महाराज के शिष्यगढ़ कला आश्रम नई दिल्ली के द्वारा कत्थक समूह की प्रस्तुति प्रदान की जाएगी तो वहीं भरतनाट्यम की भी प्रस्तुति होगी। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन सायंकाल कथक, भरतनाट्यम, ओडीसी, कुचीपुड़ी, मोहिनीअट्टम, भरतनाट्यम, भरतनाट्यम समूह, कत्थक समूह, एवं मणिपुरी समूह के मनमोहक नृत्य प्रस्तुत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खजुराहो नृत्य महोत्सव कार्यक्रम स्थल के बाहरी प्रांगण में नेपथ्य के तहत भारतीय नृत्य शैली कत्थक का सांस्कृतिक परिदृश्य एवं कला यात्रा आर्ट-मार्ट में भारत सहित विश्व के अन्य देशों की कला प्रदर्शनी, कला वार्ता के माध्यम से कलाकारों और कला विदों का संवाद, प्रणति में वरिष्ठ चित्रकार लक्ष्मी नारायण भावसार के कला अवधान का एकाग्र प्रदर्शनी, हुनर में देशज ज्ञान एवं कला परंपरा का मेला तथा चलचित्र के माध्यम से कला परंपरा और कलाकारों पर केंद्रित फिल्मों का उपक्रम के अतिरिक्त मध्य प्रदेश पर्यटन की गतिविधियों में खजुराहो के आसपास भ्रमण सहित ग्लैंपिंग विलेज टूर, वाटर राफ्टिंग, हेरिटेज रन, ई बाइक टूर तथा बुंदेली व्यंजन सहित विभिन्न विभिन्न विधाओं से रंगा उक्त आयोजन आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों को मिलेगा जिसकी भरपूर आनंद प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल के द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

 
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल महोदय मंगूबाई छगनलाल पटेल मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे, वहीं विशिष्ट अतिथि में मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा मध्य प्रदेश शासन तथा खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर करेंगी। इनके अतिरिक्त क्षेत्रीय व जिले के समस्त विधायकगण, नगरीय प्रशासन एवं जिला तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के अतिरिक्त मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग में प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। इस सात दिवसीय कला यात्रा में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश का पर्यटन विभाग पूरी तरह से आने वाले पर्यटकों के स्वागत हेतु तैयार दिख रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed