{"_id":"67028676feb1dce0cd02fbb9","slug":"shocking-figures-of-katni-police-records-came-to-light-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: कटनी पुलिस रिकॉर्ड के चौंकाने वाले आंकड़े, 22 आदतन तो महिला अपराध में 1412 आरोपी हुए चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: कटनी पुलिस रिकॉर्ड के चौंकाने वाले आंकड़े, 22 आदतन तो महिला अपराध में 1412 आरोपी हुए चिन्हित
Sun, 06 Oct 2024 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:15 PM IST
सार
MP: कटनी पुलिस ने रविवार को एक अपराधिक आंकड़ें जारी किये हैं। जिसमें 1412 अपराधियों ने नाबालिग युवती से लेकर शादीशुदा महिलाओं से अलग-अलग तरीके की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय से जारी एक आदेश जिसमें महिला संबंधित अपराधों का रिकॉर्ड बनाने और कार्रवाई के निर्देश जारी हुए थे। जिसके बाद कटनी जिले में चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। जिसके मुताबिक पूरे जिले में 1412 अपराधियों ने नाबालिग युवती से लेकर शादीशुदा महिलाओं से अलग-अलग तरीके की वारदात को अंजाम दिया था। कटनी पुलिस ने सभी आरोपियों की जानकारी निकालते हुए उनके न सिर्फ उनके घरों में दबिश दी, बल्कि अधिकांश कर प्रतिबंधात्मक सहित अन्य प्रकार की कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि भोपाल मुख्यालय से मिले आदेश के अनुसार हमने कटनी जिले में पिछले 10 वर्षों का महिलाओं से होने वाले अपराध का डाटा तैयार करवाया है, जिसके मुताबिक कटनी पुलिस के 17 थानों में करीब 1412 बदमाशों का रिकॉर्ड मिला है। जिसमें आदतन आरोपियों की संख्या 22 है तो नाबालिक युवतियों से अपराध कारित करने वाले 69 बताए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी पर धारा 170, 126 सहित 135 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। दरअसल कटनी पुलिस ने कुल 992 पुराने बदमाशों पर कार्रवाई की है, जिसमें से 542 आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो वही 450 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
