{"_id":"6725ea8fd1cb3db5040a9b43","slug":"police-arrested-seven-accused-while-gambling-in-katni-news-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दीपावाली की रात जुआं खेलना पड़ा भारी, पुलिस ने कार्रवाई करते सात को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दीपावाली की रात जुआं खेलना पड़ा भारी, पुलिस ने कार्रवाई करते सात को किया गिरफ्तार
Sat, 02 Nov 2024 02:33 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:33 PM IST
सार
MP News: दीपावाली की रात कटनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई जुआं खेलने को लेकर थी, जिसमें पुलिस ने फड़ में डाले ताश के 52 पत्ते और 86 हजार से अधिक की रकम तत्काल जब्त किया है।
विज्ञापन
सभी आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमपी की कटनी पुलिस ने जुआ फड़ में छापेमार कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों की गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से ताश सहित नोटों की गड्डी बरामद हुई है। पूरा मामला कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव का बताया गया है।
विज्ञापन
जहां साइबर सेल पुलिस की सूचना पर 2 थानों की पुलिस ने मेन रोड से लगे पंप हाउस में एक साथ दबिश देते हुए 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने फड़ में डाले ताश के 52 पत्ते और 86 हजार से अधिक की रकम तत्काल जब्त करते हुए आरोपियों को अपने साथ रीठी थाने ले गई है।
विज्ञापन
दरअसल सातों आरोपी एक बंद कमरे में मौजूद थे, जिसमें सजल कछवाहा, सचिन यादव, नसीम, मो. समीम, बलराम तनोजिया, अंकुर शुक्ला समेत विक्रम रैकवार शामिल बताए गए हैं। यह सभी आरोपी कटनी जिले के स्थानीय निवासी है, जिन पर कार्रवाई करते हुए रीठी टीआई राजेंद्र मिश्रा और एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे का पुलिस बल थाने ले जाकर जुआ एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
पूरे मामले पर एएसपी संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि कटनी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 3 जुआ फड़ पकड़े है, जिसमें बरही, माधवनगर और रीठी थाना प्रभारियों ने अलग-अलग इलाकों में अपने दल बल के साथ पहुंचकर करीब 1 दर्जन से अधिक जुआड़ियों को एक लाख से अधिक की रकम के साथ पकड़ा है। अकेले रीठी थाने में 86 हजार तो बरही पुलिस ने 2310 और माधवनगर पुलिस ने करीब 4500 रुपए के साथ 19 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है।
