{"_id":"66d9e86767934e397a078ec5","slug":"mp-news-katni-s-pradeep-patel-included-among-four-soldiers-killed-in-sikkim-road-accident-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिक्किम सड़क हादसे में शहीद चार जवानों में कटनी का प्रदीप पटेल भी शामिल, लोगों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिक्किम सड़क हादसे में शहीद चार जवानों में कटनी का प्रदीप पटेल भी शामिल, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Thu, 05 Sep 2024 10:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:50 PM IST
सार
सेना के शहीद जवान प्रदीप पटेल पिता बैसाखू पटेल विजयराघवगढ़ विधानसभा के हरदुआकलां निवासी थे। जिनकी सड़क हादसे में हुई मौत की सूचना लगते ही पूरे गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
जवान प्रदीप पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-चीन बॉर्डर के नॉर्थ सिक्किम में हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना की गाड़ी सड़क से फिसलकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें देश के चार जवानों की मौत हो गई है। शहीद हुए जवान में कटनी जिले के युवा सैनिक प्रदीप पटेल भी शामिल थे, जो सेना में ड्राइवर के पद में तैनात थे।
सेना के शहीद जवान प्रदीप पटेल पिता बैसाखू पटेल विजयराघवगढ़ विधानसभा के हरदुआकलां निवासी थे। जिनकी सड़क हादसे में हुई मौत की सूचना लगते ही पूरे गांव में मातम छा गया है। हादसे को लेकर स्थानीय विधायक संजय पाठक से लेकर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने शोक व्यक्त किया है। हालांकि कटनी पुलिस एसपी अभिजीत ने बताया की हादसे की जानकारी है, लेकिन शहीद प्रदीप पटेल के पार्थिक शव को कटनी लाने की कोई भी जानकारी अधिकृत तौर पर नहीं मिली है।
बता दें पूरा हादसा उस समय हुआ जब सेना की गाड़ी पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के पाकयोंग जिले में सिल्क रूट से होते हुए ज़ुलुक की ओर बढ़ रही थी। तभी पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे और वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में मृतकों की पहचान एमपी के कटनी जिला निवासी प्रदीप पटेल (ड्राइवर), मणिपुर के डब्ल्यू.पीटर (शिल्पकार), हरियाणा के गुरसेव सिंह (नायक) और तमिलनाडु के के.थंगापंडी (सूबेदार) का नाम सामने आया है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि ड्राइवर समेत सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी की एक यूनिट के सैन्य कर्मी थे, वहीं सभी शहीद जवान के पार्थिक शव को पूरे प्रोटोकॉल के साथ उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।