फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP News: 11 children ate castor fruit while playing, were admitted in a state of vomiting, diarrhea and uncons

MP News : खेल-खेल में खाए थे अरंडी के फल, उल्टी दस्त और बेहोशी की हालत में पहुंचे 11 बच्चे

Sun, 12 Jan 2025 11:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 11:09 PM IST
सार

कटनी जिले के डुंगरिया में 11 बच्चे अरंडी के फल खाने से बीमार हो गए। उल्टी, दस्त और चक्कर आने के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन बच्चों की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखकर इलाज जारी रखा है, जबकि बाकी बच्चों की स्थिति में सुधार है।

विज्ञापन
MP News: 11 children ate castor fruit while playing, were admitted in a state of vomiting, diarrhea and uncons
बच्चों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में जारी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम डुंगरिया में रविवार को खेल-खेल में 11 बच्चे अरंडी के फल खाने से बीमार हो गए। इन बच्चों की उम्र 7 से 11 वर्ष के बीच है और ये आदिवासी समुदाय से संबंधित हैं। स्कूल की छुट्टी होने के कारण सभी बच्चे गांव में खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव में लगे अरंडी के पेड़ से फल तोड़कर खा लिए, जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, दस्त, सिर घूमने और चक्कर आने की समस्या का सामना हुआ, जिसके बाद वे घर लौटे।
विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत सभी बच्चों को स्लिमानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवा दिया। चिकित्सा अधिकारी शिवम् कुमार दुबे ने बताया कि बच्चों का इलाज उनके नर्स स्टाफ के साथ किया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद 8 बच्चों की हालत में सुधार आया, लेकिन 3 बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने उनकी हालत पर लगातार निगरानी बनाए रखने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है।
विज्ञापन


बच्चों और परिजनों ने बताया कि बीमार होने का कारण अरंडी के फल खाना था। डॉक्टरों ने बताया कि अरंडी के फल खाने से जहर का प्रभाव हो सकता है, जिसके कारण बच्चों की तबियत बिगड़ी। फिलहाल, इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर ध्यान रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed