{"_id":"67473380b3ae65cc06052d20","slug":"mp-crime-four-women-smugglers-who-reached-katni-with-ganja-worth-rs-30-lakh-from-two-states-were-arrested-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: दो राज्यों से 30 लाख का गांजा लेकर कटनी पहुंचीं चार महिला तस्कर गिरफ्तार, सभी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: दो राज्यों से 30 लाख का गांजा लेकर कटनी पहुंचीं चार महिला तस्कर गिरफ्तार, सभी को जेल भेजा
Wed, 27 Nov 2024 08:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:28 PM IST
सार
कटनी पुलिस ने चार महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने 16 बैग में रखा करीब दो क्विंटल गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने 16 बैग में रखा करीब दो क्विंटल गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि शहर की कोतवाली पुलिस ने नाइट गश्त दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 5 से 1 क्विंटल 20 किलो गांजा के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक दिल्लगी पराधी तो दूसरी का नाम आशियाना पराधी बताया गया है। दोनों ही आरोपी महिलाओं नेपूछताछ में बताया कि वे ओडिशा से गांजा की खेप लेकर कटनी पहुंची थीं, जिसे वो अपने गृह ग्राम बूढ़ा ललितपुर (रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत) ले जाकर अलग-अलग लोगों को सप्लाई करने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने हिरासत में लेते हुए गांजा जब्त किया है।
एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 1.20 क्विंटल गांजा पकड़ा है, तो बरही पुलिस ने भी 72 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो महिला तस्कर हिरासत में लिया है। दोनों कार्रवाई से करीब 30 लाख का गांजा बरामद हुआ है कटनी पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
बरही कार्रवाई पर एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बरही के थाना क्षेत्र के खन्ना बंजारी स्टेशन के पास से गांजा लिए महिला की जानकारी मिली थी जिस पर बरही टीआई शैलेंद्र यादव को सूचना देते कार्रवाई के निर्देश दिए थे और पुलिस ने झारखंड से गांजा लाई दो महिला आरोपी चन्दा पराधी और जिलिसनी पराधी के साथ 72 किलो गांजा जब्त किया है। जिन पर FIR दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।