{"_id":"67b308d057e2b301cf0e682a","slug":"mahakumbh-news-jabalpur-katni-prayagraj-mahakumbh-sarnatha-express-diverted-passengers-create-ruckus-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh: जाना था प्रयागराज, घुमा दिया लखनऊ रूट पर…सारनाथ एक्सप्रेस के डायवर्जन से अफरातफरी; जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh: जाना था प्रयागराज, घुमा दिया लखनऊ रूट पर…सारनाथ एक्सप्रेस के डायवर्जन से अफरातफरी; जमकर हुआ हंगामा
Mon, 17 Feb 2025 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 17 Feb 2025 05:55 PM IST
सार
Mahakumbh: दुर्ग से चलकर कटनी जंक्शन होते हुए प्रयागराज, बनारस और छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस के यात्री उस समय हैरान रह गए, जब ट्रेन कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन की बजाय मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यात्रियों को जब यह जानकारी मिली कि ट्रेन का रूट अचानक बदल दिया गया है, तो वे बुरी तरह से परेशान हो गए।
विज्ञापन
गार्ड से बहस करते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी जिले के मुड़वारा स्टेशन में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब प्रयागराज जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस अचानक मुड़वारा स्टेशन आ पहुंची। छत्तीसगढ़ के दुर्ग और कटनी जंक्शन होते हुए प्रयागराज जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस कटनी जंक्शन की बजाय मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंच गई। मामले की जानकारी लगते ही महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं ने स्टेशन में उतरकर हंगामा मचाना शुरूकर दिया है। इस दौरान यात्रियों ने ट्रेन के गार्ड से भी विवाद किया। तभी आनन-फानन में पहुंचे स्टेशन मास्टर सहित रेल अधिकारियों ने उन्हें समझाइश देते हुए स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज पहुंचाने की बात बोलकर मनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में तेजी से बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दुर्ग, कटनी से होते हुए प्रयागराज जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट करते हुए मुड़वारा स्टेशन से होकर लखनऊ की ओर कर दिया। जिसकी जानकारी लगते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
ये पूरा घटनाक्रम ठीक वैसा ही था, जैसा नई दिल्ली में ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलने में भगदड़ मच गई थी। कुछ ऐसा ही अचानक ट्रेन का रूट डायवर्ट होने से पूरे यात्रियों में हड़कंप मच गया और सभी अचानक ट्रेन से बाहर प्लेटफॉर्म ने आकर खड़े हो गए। इस दौरान आक्रोशित यात्रियों ने कई बार चैन पुलिंग कर ट्रेन को आगे बढ़ने से रोका था, हालांकि अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया है।

प्रयागराज जाने के लिए बुजुर्ग दंपती
- फोटो : अमर उजाला
नरसिंहपुर में भी ट्रेनें फुल, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
कुंभ यात्रा के लिए इटारसी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। करेली स्टेशन पर हालात ये हैं कि कई यात्री टिकट होने के बावजूद सफर छोड़ने को मजबूर हैं। भीड़ इतनी ज्यादा है कि कई कोच अंदर से बंद कर दिए जाते हैं। इकलौते पुलिसकर्मी को बोगियों के गेट खुलवाने परेशान होना पड़ता हैं। रेलवे पुलिस के एक जवान के माता-पिता और मामा भी प्रयागराज जाने के लिए स्टेशन पहुंचे। जवान ने माता-पिता को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनका हौसला अडिग रहा।

हरपालपुर में ट्रेन में चढ़ते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में भी हाल-बेहाल
छतरपुर जिले के हारपालपुर स्टेशन पर महाकुंभ में संगम स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की रेलवे स्टेशन हरपालपुर में भारी भीड़ जुटी। माघ पूर्णिमा के स्नान के बाद लोगों को उम्मीद की कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ में कमी आयेगी। लेकिन लोगों उम्मीद के उलट शनिवार रविवार के अवकाश के चलते हरपालपुर स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की हजारों की संख्या में भीड़ जुटी।जिसमे महिलाओं बच्चों की संख्या अधिक नज़र आई।
मेला स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को पैर रखने की भी जगह नहीं मिली
झांसी रेलवे स्टेशन से निवाड़ी, मऊरानीपुर हरपालपुर होते हुए प्रयागराज जाने वाली मेला स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों ने बोगियों में खड़े होकर सफर किया। मेला स्पेशल ट्रेनों में भीड़ अधिक होने से बोगियों के गेट नहीं खुले। हरपालपुर स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल थाना पुलिस की जवानों के प्रयासों के बाद भी बोगियों के गेट नहीं खुले। इससे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद दूसरी ट्रेन आने पर यात्रा करना पड़ी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन