फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni Supreme Court rejects anticipatory bail plea in fraud case ASP said team formed for arrest

Katni: धोखाधड़ी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज, ASP ने कहा- गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

Mon, 30 Sep 2024 07:18 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 07:18 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में कटनी जिले के बड़े कारोबारियों में शामिल हरनीत सिंह लांबा और सुरेंद्र सलूजा के फर्जी हस्ताक्षर करते हुए उन्हें न सिर्फ कंपनी के डायरेक्टर पद से हटाया था। बल्कि अरबों रुपये का हेर-फेर भी किया था।

विज्ञापन
Katni Supreme Court rejects anticipatory bail plea in fraud case ASP said team formed for arrest
एएसपी संतोष डेहरिया और हरनीत सिंह लांबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेसर्स यूरो प्रतीक इंडस्ट्री के दो डायरेक्टर्स के फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया है। आरोपियों ने कटनी जिले के बड़े कारोबारियों में शामिल हरनीत सिंह लांबा और सुरेंद्र सलूजा के फर्जी हस्ताक्षर करते हुए उन्हें न सिर्फ कंपनी के डायरेक्टर पद से हटाया। बल्कि अरबों रुपये का हेर-फेर किया था, जिसकी FIR कटनी कोतवाली और माधवनगर पुलिस ने दर्ज करते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध धारा-420 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन


हरनीत सिंह लांबा ने बताया कि उनके द्वारा करोड़ों का इन्वेस्ट करते हुए सिहोरा के हरगढ़ स्थित मेसर्स यूरो प्रतीक इंड्रस्टी कंपनी में डायरेक्टर बने थे, जिसकी शुरुआत में सब ठीक चला। लेकिन फिर कंपनी के कुछ लोगों द्वारा बिना जानकारी दिए ही करोड़ों का लौह अयस्क बाहर बेचने लगे, जिसकी जानकारी लगते ही मेरा द्वारा इसका विरोध किया था तो उन्होंने मेरे और सुरेंद्र सलूजा के खिलाफ साजिश रचते हुए कूटरचित दस्तावेज बनवाते हुए हम दोनों को डायरेक्टरशिप से बाहर कर और कंपनी की करोड़ों की एफडी तोड़ डाली।
विज्ञापन


वहीं, सुरेंद्र सलूजा ने बताया कि हमारे साथ हुई धोखाधड़ी पर कटनी पुलिस को शिकायत देते हुए कंपनी के तीन डायरेक्टर और एक सेक्रेटरी हिमांशु श्रीवास्तव, सुनील अग्रवाल, सन्मति जैन और लाची मित्तल के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था। उसके बाद आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए पहले लोवर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक प्रयास किए। लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई है। आपको बता दें, इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड रायपुर का महेंद्र गोयनका बताया जा रहा है, जिसके इशारे पर कंपनी के चारो प्रमुख ने पूरा खेल खेला है। कटनी पुलिस महेंद्र गोयनका की भूमिका का पता लगा में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि कोतवाली थाना और माधवनगर थाने में मेसर्स यूरो प्रतीक इंड्रस्टी के चार लोग के विरुद्ध हरनीत लांबा और सुरेंद्र सलूजा ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर FIR दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं, चारो आरोपियों ने लोवर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसके खारिज होते ही हमने दोनों थानों को मिलाकर टीम गठित की है, जो मुंबई सहित उनके अन्य ठिकानों पर दबिश देते हुए गिरफ्तार करने में जुट हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed