{"_id":"6aafdd99a2b577e6eb0713a7","slug":"katni-police-raided-a-spa-center-and-apprehended-10-women-and-6-men-found-in-a-compromising-position-katni-news-c-1-1-noi1360-4745751-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा की आड़ में देह व्यापार: छापे में आपत्तिजनक हाल में मिले 16 युवक-युवतियां, जब्त सामान देखकर पुलिस भी चौंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा की आड़ में देह व्यापार: छापे में आपत्तिजनक हाल में मिले 16 युवक-युवतियां, जब्त सामान देखकर पुलिस भी चौंकी
Sun, 20 Sep 2026 07:55 PM IST
कटनी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:55 PM IST
सार
कटनी में पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश देकर 10 युवतियों और 6 युवकों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से कामोत्तेजक दवा, शराब और अन्य सामग्री बरामद हुई। SITA एक्ट के तहत मामला दर्ज कर संचालकों और नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
2 स्पा सेंटर में छापेमार कार्रवाई में मिली 10 लड़की और 6 लड़के।
विस्तार
कटनी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने शहर के दो स्पा सेंटरों में एक साथ दबिश दी गई है, जहां से 10 युवतियां और 6 युवक मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में थे। मौके से कामोत्तेजक दवा, शराब की बोतलें और दूसरी आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। अब इस कार्रवाई ने स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही गतिविधियों और इनके नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, पुलिस को आवा और नेचुरल थाई स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसी सूचना के बाद डीएसपी शिवा पाठक के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर दोनों सेंटरों पर एक साथ दबिश दी थी, जहां नेचुरल थाई स्पा सेंटर से 5 युवतियां और 5 युवक मिले। इसके बाद पुलिस ने आवा स्पा सेंटर पर छापा मारा और मौके से 5 युवतियों के साथ एक पुरुष पकड़ा है। दोनों जगहों से पकड़े गए कुल 16 युवक-युवतियों को पुलिस महिला थाने लेकर पहुंची है जिनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जबलपुर: कस्टडी में हथकड़ी के साथ दानिश अली और आसिफ पठान ने बनाई रील, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई युवतियों में मध्यप्रदेश के अलावा हरियाणा और नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस स्पा सेंटर समेत युवतियों के दस्तावेज और पुलिस वेरिफिकेशन की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इन्हें स्पा सेंटर तक कौन लेकर आया और यहां किसके इशारे पर यह अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि पुलिस को मौके से मिली सामग्री को जब्त कर लिया गया है। दोनों स्पा सेंटरों के संचालकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है फिलहाल सप्रेशन ऑफ इमोरल ट्रैफिक इन वुमेन एंड गर्ल्स एक्ट' (SITA) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
