फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News VD Sharma attended state convention of ABVP welcomed with flower throwing know what he said

Katni News: ABVP के प्रांत अधिवेशन में शामिल हुए वीडी शर्मा, पुष्प फेंक किया स्वागत, जानें क्या कहा

Mon, 30 Dec 2024 10:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 30 Dec 2024 10:53 PM IST
सार

विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के स्वागत के लिए खुद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कटनी पहुंचे। जिन्होंने कोतवाली तिराहे पर बने मंच से युवाओं पर पुष्प फेंककर हौसला बढ़ाया है।

विज्ञापन
Katni News VD Sharma attended state convention of ABVP welcomed with flower throwing know what he said
वीडी शर्मा सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में तीन दिवसीय ABVP के प्रांतीय अधिवेशन जारी है, जिसके दूसरे दिन 24 जिलों से पहुंचे 1,000 हजार से अधिक छात्र और शिक्षकों ने कटनी की सड़कों में शोभा यात्रा निकालते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।

विज्ञापन




बता दें कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के स्वागत के लिए खुद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कटनी पहुंचे। जिन्होंने कोतवाली तिराहे पर बने मंच से युवाओं पर पुष्प फेंककर हौसला बढ़ाया है। इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन ABVP का 57वां अधिवेशन कटनी में हो रहा है। प्रदेश के युवा, छात्र शक्ति कटनी की सड़कों में उतरे हैं, जिसकी शोभा यात्रा और खुला अधिवेशन का स्वागत करने का मौका मिला।
विज्ञापन




वहीं, बैठक पर कहा कि संगठन पर्व की आज अंतिम बैठक सम्पन्न हुई है। हमने मंडलों के चुनाव शांति पूर्व तरीके से संपन्न कराए हैं। संगठन में आंतरिक लोकतंत्र सिर्फ बीजेपी में है। आने वाले आगामी समय में प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी जल्द चुने जाएंगे। बीजेपी में अनुसूचित जाति और जनजाति के कार्यकर्ताओं से लेकर महिला को कैसे रिप्रेजेंटेशन करे ये देखा जाता है और बात युवाओं के रिप्रेजेंटेशन की करें तो एक करोड़ 75 लाख नए मेंबरशिट जुड़े हैं, जिसमें से 80 लाख युवा 35 वर्ष से कम वाले हैं। वहीं, उनके इस बार रिपीट होने वाले सवाल पर वीडी शर्मा बोले, हो सकते हैं संगठन तय करता है किसको कहां सेट किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आपको बता दें कि कटनी में 13 साल बाद ABVP का प्रांतीय अधिवेशन हुआ है, जो तीन दिवसीय चलना है। आज दूसरे दिन कटनी फॉरेस्ट प्ले ग्राउंड से शुरू होकर शहर की प्रमुख मार्ग से होता कचहरी चौराहे पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया, जिसमें शामिल होने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और स्थानीय सांसद वीडी शर्मा कटनी आए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed