फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   ABVP's provincial convention will be held in Katni

MP: कटनी में आयोजित होगा ABVP का प्रांत अधिवेशन, एक हजार से अधिक छात्र और शिक्षक होंगे शामिल

Sat, 28 Dec 2024 03:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Dec 2024 03:52 PM IST
सार

MP: कटनी में भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां प्रांत अधिवेशन आयोजित होने जा रहा है। पूरा कार्यक्रम झिंझरी इलाके में सीएम राइस स्कूल में आयोजित होगा, जहां बाहर आए सैकड़ों छात्र और शिक्षकों को रुकने के लिए हॉस्टल का व्यवस्था कराई गई है। 

विज्ञापन
ABVP's provincial convention will be held in Katni
ABVP का प्रांत अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी में 3 दिवसीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित होना है, जिसमें 24 जिलों के 1000 हजार से अधिक छात्रों के पहुंचने की उम्मीदें लगाई जा रही है। बता दें कि ये पहली बार होगा, जहां कटनी जिले को छात्र संगठन के लिए इतने बड़े स्तर में अवभगत का मौका मिला है। बता दें कि पूरा कार्यक्रम झिंझरी इलाके में सीएम राइस स्कूल में आयोजित होगा, जहां बाहर आए सैकड़ों छात्र और शिक्षकों को रुकने के लिए हॉस्टल का व्यवस्था कराई गई है।

विज्ञापन


पूरे आयोजन की जानकारी देते हुए ABVP के महाकौशल प्रांत मंत्री माखन शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57वां प्रांत अधिवेशन इस बार कटनी में आयोजित हुआ है, जिसे हमने वीरांगना रानी दुर्गावती का नाम दिया है। अलग-अलग जिलों से सभी यहां पहुंचेंगे और इसका आरंभ 29 दिसंबर को राज्यसभा के पूर्व सांसद सदस्य राकेश सिन्हा के हाथों किया जाएगा जो 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


इसमें महाकौशल प्रांत से लोग पहुंचेंगे जहां छात्रों के शिक्षा, नौकरी, समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण पर मंथन चिंतन किया जाएगा। वहीं स्वागत समिति में शामिल दीपक टंडन ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन ABVP जो छात्रहित और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है, उसका 57वां अधिवेशन होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे बेहतर तरीके से बनाने के लिए हम सभी व्यवस्थाओं में जुटे है। 30 तारीख को एक भव्य शोभा यात्रा भी आयोजित होगी, जिसमें बाहर से आए 1000 की संख्या में छात्र और शिक्षक शामिल होंगे, इसमें कटनी के पार्टी स्तर के लोग, व्यापारिक और सामाजिक लोग ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया है, ताकि जब छात्र संगठन के लोग वापस लौटे तो एक अच्छी स्मृति बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed