फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   1 kg of Swiss gold seized from three gold traders from MP; DRI is investigating.

MP Crime: DRI की रडार पर कटनी और सागर के सराफा कारोबारी, करीब एक किलो सोना जब्त; विदेशी गोल्ड में फंसी गुत्थी

Mon, 03 Aug 2026 08:29 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 08:29 PM IST
सार

कटनी में डीआरआई ने विदेशी सोने की तस्करी मामले में कार्रवाई तेज करते हुए ज्वेलर्स प्रतिष्ठान से 220 ग्राम और रेलवे स्टेशन से 748.10 ग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया। आयात संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने पर सामग्री जब्त की गई। जांच एजेंसी अब पूरे तस्करी नेटवर्क और जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
1 kg of Swiss gold seized from three gold traders from MP; DRI is investigating.
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की जांच लगातार तेज होती जा रही है।

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में विदेशी मूल के सोने की तस्करी के मामले में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की जांच लगातार तेज होती जा रही है। कटनी रेलवे स्टेशन से विदेशी सोना बरामद होने के बाद डीआरआई ने सराफा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते हुए विदेशी मार्किंग वाली सोने की बिस्किट समेत करीब 220 ग्राम सोना और अन्य सामग्री जब्त की है। इस दौरान रेलवे स्टेशन से पहले ही 748.10 ग्राम विदेशी मूल का सोना बरामद किया जा चुका था। दोनों कार्रवाई को मिलाकर करीब 1 किलो सोना डीआरआई के कब्जे में है। वहीं जांच एजेंसी अब गोल्ड तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने कटनी रेलवे स्टेशन पर सत्यम सराफ और आयुष मिश्रा को रोका था। इस दौरान आयुष मिश्रा के कब्जे से 748.10 ग्राम विदेशी मूल की पुनर्गठित सोने की छड़ बरामद हुई, जिसे सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि यह सोना कटनी के सराफा बाजार स्थित गोयनका ज्वैलर्स तक पहुंचाया जाना था। इसके बाद डीआरआई की टीम ने 31 जुलाई को गोयनका ज्वैलर्स में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दुकान से VALCAMBI SUISSE 100 g GOLD अंकित विदेशी मार्किंग वाली सोने की बिस्किट, अंगूठी के आकार का सोने का तार, बिना मार्किंग वाले कई सोने के कटे हुए टुकड़े और अन्य सामग्री बरामद की गई। जब्त सोने का कुल वजन करीब 220 ग्राम बताया गया है। वहीं डीआरआई अधिकारियों ने दुकान संचालक अरुण कुमार गोयनका से विदेशी सोने के आयात संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा-110 के तहत सोना और संबंधित सामग्री जब्त कर ली गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Datia UpChunav Result 2026: क्या भाजपा को अपना ही दांव पड़ गया उलटा? कांग्रेस के लिए इस जीत के क्या हैं मायने
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले पर रेखा गोयनका ने बताया कि DRI ने हमारी शॉप से 200 ग्राम सोना बरामद किया है। उसकी रसीद भी दिखाई है लेकिन वो उसे न मानकर विदेशी गोल्ड की रसीद या इंपोर्ट के दस्तावेज मांग रहे हैं। रेखा गोयनका ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर DRI दबाव बना रहा है कि वो 400 ग्राम सोना मिलने की बात मान लें लेकिन जो हुआ नहीं वो कैसे मान लें। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरे पति अरुण गोयनका की तबीयत खराब है उन्हें बीपी-शुगर समेत हार्ट की समस्या है बावजूद इसके अधिकारी ऐसी हालत में कोर्ट में ले जाने की बात बोल रहे हैं। हालांकि डॉक्टर की एडवाइस के बाद अरुण गोयनका को अधिकारियों की निगरानी में जिला अस्पताल के ICU में एडमिट किया गया है, जहां स्वास्थ्य स्थिर होने पर कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

डीआरआई का मानना है कि बरामद सोना विदेशी मूल का है और सीमा शुल्क अधिनियम की धारा-111 के तहत जब्ती योग्य हो सकता है। इस दौरान जब्त सामग्री में विदेशी मार्किंग वाली 100.10 ग्राम की सोने की बिस्किट, कई बिना मार्किंग वाले गोल्ड कटपीस, फ्लैट कटिंग, तीन छोटे सोने के टुकड़े, अंगूठी के आकार का तार तथा स्टील और प्लास्टिक के कंटेनर भी शामिल हैं। वहीं डीआरआई अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विदेशी मूल का सोना कटनी तक किस माध्यम से पहुंचा, इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इसका नेटवर्क सागर समेत किन जिलों तक फैला हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और डीआरआई जल्द इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई कर सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed