फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News Dairy businessman Manish Sharma injured in dacoits attack dies

Katni News: डकैतों के हमले में व्यवसायी मनीष शर्मा की मौत, पति-पत्नी और बेटे को चाकू मार जेवर लूटे

Tue, 04 Jul 2023 10:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 10:51 PM IST
सार

कटनी जिले के आधारकाप इलाके में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात ढाई बजे अज्ञात लुटेरों ने लक्ष्मी निवास पर घुसते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाशों ने घर के मालिक मनीष शर्मा, उनकी पत्नी पूनम और बच्चे सत्या शर्मा को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Katni News Dairy businessman Manish Sharma injured in dacoits attack dies
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी में अज्ञात बदमाशों ने हथियार के दम पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। पूरा मामला आधारकाप इलाके का बताया गया, यहां रात ढाई बजे अज्ञात लुटेरों ने लक्ष्मी निवास पर घुसते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाशों ने घर के मालिक मनीष शर्मा उनकी पत्नी पूनम और बच्चे सत्या शर्मा को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी मनोज केडिया, सीएसपी सहित कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे डॉग-स्कॉट के साथ पंचनामा बनाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इलाज के दौरान मनीष शर्मा की मौत हो गई। डीआईजी आरआरएस परिहार ने मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि रात ढाई बजे चार बदमाशों ने आधारकाप स्थित मनीष शर्मा परिवार के घर पर पीछे के दरवाजे से दाखिल होते हुए चाकू से हमला किया और सोना-चांदी लूट कर ले गए। सोना-चांदी कितना था इसका अब तक पता नहीं चल सका है। क्योंकि परिजन घायल हैं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed