फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Sarpanch Secretary withdrawn Rs 1.60 lakh without construction District Panchayat CEO ordered recovery

Katni News: बिना निर्माण कराए सरपंच और सचिव ने निकाले थे 1.60 लाख रुपये, जिला पंचायत सीइओ ने वसूली के दिए आदेश

Mon, 12 Aug 2024 08:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Aug 2024 08:59 PM IST
सार

बिना निर्माण कराए ही सरपंच और सचिव ने 1.60 लाख रुपये निकाल लिए थे। जिला पंचायत सीइओ ने वसूली के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Katni Sarpanch Secretary withdrawn Rs 1.60 lakh without construction District Panchayat CEO ordered recovery
जिला पंचायत, कटनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में एक बार फिर भ्रष्टाचार की परत खुली है। मामला बहोरीबंद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सोमाकला का बताया गया। जहां प्राथमिक शाला के निर्माण कार्य के लिए एक लाख 60 हजार 302 रुपये की राशि निकाल ली गई। लेकिन उसका निर्माण कार्य नहीं करवाया गया था, जिस पर तत्कालीन सरपंच और सचिव से पैसों की वसूल की जाएगी।

विज्ञापन


कटनी के ग्राम पंचायत सोमाकला में प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु वर्ष 2022 में 4 लाख 41 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में दो लाख 20 हजार 500 रुपये ग्राम पंचायत के खाते में प्रदाय कर दिए गए। लेकिन निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत सोमाकला के तत्कालीन सरपंच और सचिव द्वारा अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य 1 लाख 60 हजार 302 रुपये की राशि आहरित करने बावजूद निर्माण कार्य नहीं कराया गया। इस पर सीईओ शिशिर गेमावत ने ग्राम पंचायत सोमाकला की तत्कालीन सरपंच छोटी बाई और सचिव ओंकार प्रसाद गर्ग के विरुद्ध एक लाख 60 हजार 302 रुपये की राशि (आधी-आधी) अधिरोपित करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
विज्ञापन


सीईओ शिशिर गेमावत ने कहा कि मामले की शिकायत मिलते ही जांच कार्रवाई गई थी, जिसमें जिला शिक्षा विभाग के डीपीसी ने आरोप सिद्ध पाया और जांच रिपोर्ट सीईओ को सौंपी। इस पर दोषी सरपंच और सचिव को पत्राचार करते हुए स्कूल के कक्ष का निर्माण पूर्ण करवाने या शासकीय कोष में राशि जमा करने के पर्याप्त अवसर दिए गए थे। लेकिन राशि जमा न होने पर दोषियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की 89 के तहत प्रकरण पंजीकृत कर धारा 92 के तहत प्रकरण दर्जकर अधिरोपित वसूली योग राशि तत्कालीन सरपंच और सचिव प्रत्येक को 50-50 प्रतिशत 80 हजार 151 रुपये जिला परियोजना समन्वयक के निर्धारित मद में जमा करने की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed