फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satna Crime Women Steal Gold Lockets While Shopping for Silver Bangles three Caught by Police

सतना: चांदी की चूड़ियां खरीदने पहुंचीं महिलाएं, मौका मिलते ही सोने की लॉकेट लेकर हुईं फरार; तीन गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 11:26 AM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 11:26 AM IST
सार

सतना जिले के नागौद में ज्वेलरी दुकान से सोने के लॉकेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। 

विज्ञापन
Satna Crime Women Steal Gold Lockets While Shopping for Silver Bangles three Caught by Police
नागौद थाना पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सतना जिले की नागौद थाना पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से सोने के लॉकेट चोरी करने वाली शातिर महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.50 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


चांदी की चूड़ियां खरीदने आई महिलाओं ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम
दरअसल, छह सितंबर 2026 को फरियादी विकास कुमार सोनी निवासी नागौद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान (रामाधार ज्वेलर्स, गांधी चौक के पास) पर दोपहर करीब 3:26 बजे कुछ महिलाएं और लड़कियां चांदी की चूड़ियां खरीदने आई थीं। इसी दौरान मौका पाकर महिलाएं दुकान में रखे सोने के लॉकेट का पूरा बॉक्स (ट्रे) चोरी कर रफूचक्कर हो गईं। बॉक्स में छोटी-बड़ी करीब सात सोने की लॉकेट थीं, जिनका वजन लगभग 20 ग्राम और कीमत करीब 2.50 लाख रुपये थी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू की गई, जिससे एक महिला फूलबाई यादव की पहचान हुई।
विज्ञापन


नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी जेठानी राजकुमारी यादव, भतीजी पूनम यादव और एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी पूनम यादव ने बताया कि उसने अपनी चाची फूलबाई यादव के कहने पर दुकान से सोने के लॉकेट का ट्रे चोरी किया था और कुछ लॉकेट अपनी बड़ी मम्मी को दे दिए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल छह सोने की लॉकेट (तीन बड़ी और तीन छोटी) बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का हाफ एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां

जेठानी, देवरानी और भतीजी गिरफ्तार
इस पूरे मामले में एक ही परिवार की सदस्य जेठानी, देवरानी और भतीजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में फूलबाई यादव पति आल्हा यादव (उम्र 40 वर्ष), निवासी भाजीखेरा, थाना सिंहपुर, जिला सतना; राजकुमारी यादव पति संतराम यादव (उम्र 45 वर्ष), निवासी भाजीखेरा, थाना सिंहपुर, जिला सतना और पूनम यादव पुत्री ऊदल यादव (उम्र 19 वर्ष), निवासी भाजीखेरा, थाना सिंहपुर, जिला सतना शामिल हैं। साथ ही एक नाबालिग बालिका भी मामले में शामिल है। पुलिस ने महिला आरोपियों के पास से तीन बड़ी और तीन छोटी सोने की लॉकेट बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed