फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   katni pendra road fourth rail line land acquisition process mp

कटनी-पेंड्रा रोड: चौथी रेल लाइन के लिए जमीन के अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

Wed, 14 Oct 2026 08:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 08:14 PM IST
सार

कटनी से पेंड्रा रोड के बीच 201.37 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। लगभग 2,975 करोड़ रुपये की इस परियोजना में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। नया ट्रैक बनने से मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा तथा देरी घटेगी।

विज्ञापन
katni pendra road fourth rail line land acquisition process mp
कटनी से पेंड्रा रोड के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन - फोटो : Freepik

विस्तार

कटनी से पेंड्रा रोड के बीच 201.37 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन बिछाने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। केंद्र सरकार से इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद रेलवे ने भूमि अधिग्रहण के काम को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। लगभग 2,975 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने से ट्रेनों के समयपालन में व्यापक सुधार होगा और नया रेल ट्रैक मिलने से मालगाड़ियों के साथ-साथ यात्री ट्रेनों के संचालन को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति में सीपीसीटी से छूट, 45 वर्ष की उम्र वालों को राहत
विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण और सर्वे की प्रक्रिया
रेलवे प्रशासन मध्य प्रदेश के कटनी सहित उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। हाल ही में जारी अधिसूचना के तहत संबंधित अधिकारियों को अधिग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में भूमि अधिग्रहण के कार्य के लिए एसडीएम को नियुक्त किया गया है। रेलवे एक विस्तृत सर्वे कराकर यह पता लगाएगा कि विभिन्न गांवों में किस किसान की कितनी निजी जमीन इस परियोजना के दायरे में आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती की जमीन ही कई परिवारों की आजीविका का मुख्य जरिया होती है, इसलिए अधिग्रहित होने वाली जमीन के रकबे और मिलने वाले मुआवजे को लेकर स्थानीय जमीन मालिकों की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की स्वीकृति और बजट
केंद्र सरकार ने 9 सितंबर 2026 को कटनी-पेंड्रा रोड चौथी रेल लाइन सहित तीन प्रमुख रेल परियोजनाओं को अपनी मंजूरी प्रदान की थी। इन तीनों रेल परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 10,783 करोड़ रुपये है। इसमें से केवल कटनी-पेंड्रा रोड की चौथी लाइन परियोजना पर ही लगभग 2,975 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। चौथी रेल लाइन के पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद इस पूरे मार्ग पर ट्रेनों के सुगम संचालन के लिए एक अतिरिक्त रेल ट्रैक उपलब्ध हो जाएगा, जिससे रेल यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा।

यात्री सुविधाओं और मालगाड़ियों का विस्तार
चौथी रेल लाइन का निर्माण होने से इस पूरे रेलखंड पर लगातार बढ़ रहे कोयला मालगाड़ियों के दबाव को आसानी से निकाला जा सकेगा। अतिरिक्त ट्रैक की सुविधा मिलने से मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों दोनों के ही बेहतर संचालन के लिए ज्यादा क्षमता हासिल होगी। इससे ट्रेनों को एक दूसरे के लिए रास्ता देने में होने वाली देरी और अनावश्यक ठहराव में कमी आएगी। कटनी से बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल और छत्तीसगढ़ की ओर यात्रा करने वाले लोगों को बेहतर परिचालन का सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा ट्रैक क्षमता बढ़ने से ट्रेनों की समयबद्धता बेहतर होगी, नई यात्री ट्रेनें शुरू करने और मौजूदा ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed