फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Mother-in-law and daughter-in-law die due to bee attack

Katni News: बेलपत्र तोड़ने गईं सास-बहू पर मधुमक्खियों का हमला, इलाज दौरान दोनों की मौत

Mon, 16 Oct 2023 12:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 12:28 PM IST
सार

Katni News: कटनी में मधुमक्खी के हमले में घायल सास बहू की इलाज के दौरान मौत हो गई है। दोनों महिलाएं एक पुराने घर में बेलपत्र तोड़ने गई थीं, इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
Katni News: Mother-in-law and daughter-in-law die due to bee attack
सास बहू की मधुमक्खी के हमले में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में मधुमक्खियों के हमले के बाद सास-बहू की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मामला एनकेजे थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी का बताया गया, जहां यशोदा साहू अपनी बहू के साथ बेलपत्र तोड़ने घर से निकली थी। इसी बीच उन्हें खंडहर नुमा क्वार्टर दिखा जहां बेलपत्र का पेड़ देख दोनों अंदर गई और बेलपत्र तोड़ने लगी। इसी दौरान पेड़ में मधुमक्खियों के छत्ते से निकले झुंड ने उन पर हमला करते हुए काटना शुरूकर दिया। खुद को बचाने के लिए दोनों सास बहू वहां से भाग निकली लेकिन मधुमक्खियों के काटने से गंभीर रूप से घायल हो चुकी महिलाएं करीब 300 मीटर दूर जाकर ही एक एक करके बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मधुमक्खियों को भागते हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही घायल के परिजन  जिला अस्पताल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल हो चुकी सास को निजी अस्पताल रेफर किया लेकिन इसी बीच 30वर्षीय बहु शीतल साहू ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया तो 60वर्षीय सास की भी मौत निजी अस्पताल में हो गई। आपको बता दें पूर्व में भी जिले के अलग अगल क्षेत्रों में मधुमक्खियों का शिकार हुए अन्य 3 लोगो की मौत हो चुकी है फिलहाल पुलिस ने सास-बहू का जिला अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम करवाते हुए शव को परिजनो को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed