{"_id":"667eea0c5477853cca0aa46d","slug":"katni-mobile-addiction-took-lives-of-two-minors-one-committed-suicide-and-other-consumed-poison-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: मोबाइल की लत ने दो नाबालिगों की ली जान, एक ने लगाई फांसी तो दूसरे ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: मोबाइल की लत ने दो नाबालिगों की ली जान, एक ने लगाई फांसी तो दूसरे ने खाया जहर
Fri, 28 Jun 2024 10:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:21 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मोबाइल की लत के चलते दो नाबालिगों की मौत हो गई। एक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया तो वहीं दूसरे ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेलकूद की उम्र में मोबाइल की लत कितनी भयानक हो सकती है, इसकी दो तस्वीरें मध्यप्रदेश के कटनी जिले से समाने आई हैं। जहां दो नाबालिगों ने मोबाइल चलाने से मना करने पर आत्महत्या कर ली है। मामला विजयराघवगढ़ अनुविभाग का बताया गया। जहां कैमोर थाना क्षेत्र से एक लड़की (17) ने तो थाना विजयराघवगढ़ के एक लड़का (12) ने मोबाइल चलाने न मिलने से नाराज होकर आत्मघाती कदम उठा लिया है।
विज्ञापन
कैमोर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतिका पल्लवी लोधी कक्षा 11वीं की छात्रा जो सुबह से मोबाइल चला रही थी। उसी बात को लेकर मां ने बेटी को डांटते हुए मोबाइल छीन लिया, जिससे नाराज होकर प्रिया उर्फ पल्लवी कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। वहीं, जब देर शाम पिता रंगनाथ लोधी घर पहुंचे तो मां ने पूरी बात बताई। उसके बाद वो बेटी को खुद बुलाए, लेकिन आवाज नहीं दी, जिसके बाद परिजनों ने खिड़की में हाथ डालकर दरवाजा खोला तो सब दंग रह गए। क्योंकि सामने बेटी चुनी के फंदे से झूलती दिखी, जिसकी जानकारी पुलिस को पहुंचाई गई।
विज्ञापन
गेम खेलने से मना किया तो खा लिया जहरीला पदार्थ
विजयराघवगढ़ टीआई रितेश शर्मा ने बताया कि ग्राम जंगल पुरैनी निवासी लड़का बद्री नारायण को उनके पिता बलराम द्वारा मोबाइल से गेम खेलने की लत को लेकर फटकार लगाई थी, जिससे गुस्सा होकर बेटे ने घर में रखी किसी जहरीली वस्तु का सेवन करते हुए मौत को गले लगा लिया। पूरे मामले पर एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने कहा कि बच्चों को मोबाइल से शुरू से ही दूर रखते हुए शारीरिक और मानसिक खेलकूद की ओर आगे बढ़ाना चाहिए। क्योंकि मोबाइल की लत बेहद खतरनाक होती है। आज ऐसा ही मामला दो थानों से समाने आया है। जहां नाबालिगों ने मोबाइल न मिलने से गुस्सा होकर आत्मघाती कदम उठाते हुए जान दे दी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन
