फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Man Punsihed for Complaining on CM Helpline, Two Policemen Suspended

MP News: सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर मिला दंड, थाने तक मारते हुए ले गई पुलिस

Sat, 20 May 2023 09:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 20 May 2023 09:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिसकर्मी उसे मारते हुए थाने तक ले गए। हालांकि, एसपी ने इस मामले के सामने आने पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Katni Man Punsihed for Complaining on CM Helpline, Two Policemen Suspended
कटनी में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने की मिली सजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने से खफा पुलिसकर्मी युवक को घर से थाने तक मारते-मारते ले गए। थाने में भी पुलिसकर्मियों ने उसे जूते और डंडे से मारा। यह मामला सामने आया तो कटनी के पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराई। शिकायत की पुष्टि होने पर दो पुलिसकर्मियों को दोषी पाया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित भारत पटेल, उम्र 38 साल, निवासी ग्राम धुरी, ने बताया कि गांव के पूर्व सरपंच गोविंद सोनी और उसके परिवार के सदस्य विजय सोनी,गोलू सोनी तथा गोविंद सोनी उसके साथ अक्सर विवाद करते हुए मारपीट करते हैं। सोनी परिवार के सदस्यों ने उसके घर पर हमला किया था। मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट करने के बाद भी मारपीट की थी। जमीन नहीं होने के बावजूद भी उसकी पत्नी के नाम चालीस हजार रुपये का बीज लेने का रिकवरी नोटिस सहकारिता समिति ने जारी किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत होने के बावजूद भी राशि जारी नहीं हो रही है। पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की तब उसने सीएम हेल्पलाइन पर आधा दर्जन से अधिक शिकायतें कर दी थी।  
विज्ञापन


डायल 100 से 12 मई को दो पुलिसकर्मी उसके घर आए। शिकायत के निराकरण के लिए मोबाइल फोन मांगने लगे। मोबाइल फोन बेटी के पास होना बताया तो उसके साथ पुलिसकर्मी मारपीट करने लगे। डायल 100 वाहन में जबरन बैठाकर ले जाने लगे तो पत्नी और 13 वर्षीय बच्ची गाड़ी के सामने लेट गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें केस दर्ज करने की धमकी देते हुए जबरदस्ती हटाया। पुलिसकर्मी रास्ते भर मारते हुए उसे स्लीमनाबाद थाने ले गए। थाने में भी उसे जबरदस्ती मेज पर उलटा खड़ा किया और डंडे-जूतों से मारपीट की। परिजनों के थाने आने पर उससे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए और फिर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के युवक को मारने तथा उसे बचाने के लिए मां-बेटी के डायल 100 के सामने आने का वीडियो सामने आया तो पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी स्लीमनाबाद मोनिका तिवारी को दी गई थई। एसडीओपी मोनिका तिवारी ने बताया कि जांच में कार्यवाहक उपनिरीक्षक राजेश पटेल तथा सहायक उप निरिक्षक बाल कृष्ण को निलंबित कर दिया गया है।


 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed