{"_id":"653beebfdd4a1106cf034928","slug":"katni-crime-rs-13-5-lakh-cash-and-one-kg-silver-seized-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni Crime: 13.5 लाख रुपये कैश और एक किलो चांदी जब्त, CSP ने कहा लगातार होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni Crime: 13.5 लाख रुपये कैश और एक किलो चांदी जब्त, CSP ने कहा लगातार होगी कार्रवाई
Fri, 27 Oct 2023 10:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:39 PM IST
सार
कटनी पुलिस ने मिशन चौक से तीनों लोगों से गाड़ियों को जांच के दौरान लाखों की नगदी सहित एक किलो चांदी बरामद की है, जिसके दस्तावेज न मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सभी चीजों की जब्ती बनाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने चांदी जब्त की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कोतवाली पुलिस लगातार जांच नाका बनाकर वाहनों की तलाशी कर रही है। इस पर कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा को तीन अलग-अलग वाहनों से नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण पकड़ने पर बड़ी सफलता हासिल हुई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मिशन चौक में वाहनों की जांच के दौरान एक बाइक सवार से साढ़े आठ लाख रुपये की नगदी मिली। वहीं, कंपनी कर्मी से पांच लाख रुपये बरामद किए हैं, जिसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले।
विज्ञापन
पुलिस जांच में एक व्यापारी से सोने-चांदी के आभूषण के साथ पकड़ा गया, जिसके पास बिल न होने पर उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा ने बताया कि कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा अपने पुलिस बल के साथ मिशन चौक पर संघन चेकिंग में जुटे थे, जिसमें एक-एक करके तीन लोगों से नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण जब्त हुए हैं, जिनकी नकदी सहित मशरूका की कीमत साढ़े 14 लाख रुपये आंकी गई है। मौके पर कोई भी कागजात नहीं मिलने पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
