फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Crime FIR registered against teacher who molested student

Katni Crime: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक पर FIR दर्ज, DCP ने कहा- जांच के बाद होगी विभागीय कार्रवाई

Sat, 14 Oct 2023 10:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 10:41 PM IST
सार

Katni Crime: स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक पर एफआईआर दर्ज हो गई है। वहीं, डीपीसी ने कहा कि जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Katni Crime FIR registered against teacher who molested student
बहोरीबंद थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटनी के बहोरीबंद विकासखंड अंतर्गत नीमखेड़ा प्राथमिक शाला का बताया गया है। जहां पदस्थ शिक्षक अखिल मिश्रा ने दलित वर्ग की नाबालिग छात्रा को गलत नियत से टच किया था।

विज्ञापन


घटना से आहत हुई नाबालिक छात्रा ने पूरे घटनाक्रम की सूचना परिजनों को देते हुए सपरंच के साथ थाने पर जाकर दोषी शिक्षक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। स्लिमानाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर के मुताबिक, 10 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। इस पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्जकर लिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विवेचन कर रहे हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें, युवतियों से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का कटनी जिले में चौथा बड़ा मामला है। जो शासकीय महाविद्यालय से लेकर स्कूल से समाने आया है। हालांकि, दोषी शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर शिक्षा विभाग के डीपीसी अधिकारी केके डेहारिया ने बताया कि 5वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की जानकारी लगी थी, जिसकी जांच के लिए बीआरसी से चर्चा करते हुए तीन लोगों का जांच दल गठित करते हुए टीम को रवाना किया है। इसमें दो शिक्षक और बीएसई शामिल हैं। पूरे प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी को है, जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed