फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Accident Pickup vehicle crushed two youths heating fire on roadside in katni

Katni Accident: सड़क किनारे आग ताप रहे पांच युवकों को नशेड़ी पिकअप ड्राइवर ने कुचला, दो की मौके पर मौत

Tue, 20 Dec 2022 09:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Dec 2022 09:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। यहां नशे में धुत पिकअप ड्राइवर ने वैन को पांच लोगों पर चढ़ा दी। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Katni Accident Pickup vehicle crushed two youths heating fire on roadside in katni
दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में दिल-दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। यहां नशे में धुत पिकअप वैन के ड्राइवर ने पांच युवकों पर गाड़ी चढ़ा दी। मौके पर दो युवकों ने दम तोड़ दिया तो अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं। घटना माधवनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिछुआ के पास की बताई गई है। जहां घर से घूमने निकले युवकों ने ठंड के चलते सड़क किनारे आग ताप रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप चालक ने युवकों पर गाड़ी चढ़ा दी।

विज्ञापन


बता दें कि घटना इतनी दर्दनाक थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं अन्य लोगों को सामान्य चोटे आईं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही मौके कर सीएसपी, माधवनगर टीआई समेत निवार चौकी प्रभारी पहुंचकर हंगामा शांत कराने में जुट गए। लेकिन छह घंटे बाद भी भीड़ जस की तस बनी रही।
विज्ञापन


घटना में घायल हुए अभिषेक ने बताया, हम लोग सड़क किनारे आग ताप रहे थे। तभी पप्पू तिवारी की डग्गा लेकर वाहन चालक कल्लू हमारे ऊपर चढ़ा दिया। घटना में महेंद्र और अशोक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, हम लोग को सामान्य चोटे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्का जाम करने वाले ग्रामीणों ने बताया, घटना में शामिल गाड़ी और उसके मालिक को पुलिस हम लोगों के समक्ष लाए, जिसके बाद ही हम लोग रास्ता खोलेंगे। हमारी मांग पूरी नहीं होने पर चक्का जाम और उग्र होता जाएगा। पूरे मामले पर एसपी सुनील कुमार जैन ने बताया कि माधवनगर थाना क्षेत्र के बिछुआ में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस वाहन और गाड़ी मालिक को अपने शिकंजे में ले लिया है। वहीं, ग्रामीणों ने गांव का रास्ता जाम कर दिया है, खुलवाने में पुलिस लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed