{"_id":"639b3e580cc9743c7f5f6adf","slug":"katni-accident-bus-overturns-after-colliding-with-tanker-woman-standing-on-roadside-killed-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni Accident: टैंकर से भिड़ने के बाद पलटी बस, सड़क किनारे खड़ी महिला की दबने से मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni Accident: टैंकर से भिड़ने के बाद पलटी बस, सड़क किनारे खड़ी महिला की दबने से मौत, चार घायल
Thu, 15 Dec 2022 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 15 Dec 2022 09:13 PM IST
सार
कटनी से रीवा जा रही बस को एक तेज रफ्तार कैप्सूल (टैंकर) ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर बस पलट गई। सड़क किनारे खड़ी महिला बस के नीचे दब गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कटनी में हादसे के बाद बस पलट गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बस और टैंकर की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई और सड़क किनारे खड़ी महिला को चपेट में ले लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ।
जानकारी के अनुसार हादसा कटनी जिले में कुठला थाना क्षेत्र के टिकरिया ग्राम का बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि कटनी से रीवा जा रही बस को एक तेज रफ्तार कैप्सूल (टैंकर) ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर बस पलट गई। बस पलटते हुए सड़क किनारे खड़े एक परिवार के ऊपर आ गई। इससे टिकारिया में रहने वाली ज्योति चौधरी की मौत हो गई, वहीं उसका पति ओमप्रकाश और बच्ची मीनाक्षी घायल हुआ है। हादसे में अन्य दो लोग भी जख्मी हुए हैं। आसपासे के लोग चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।
बाजार करने जा रहा था परिवार
हादसे में मारी गई महिला ज्योति के ससुर मल्लू चौधरी ने बताया कि बेटा, बहू और नाती बाजार करने झुकेही जा रहे थे तभी टैंकर और बस की टक्कर से बस पलट गई। जिससे सभी बस की चपेट में आ गए। घटना में बहू ज्योति की मौत हो गई है और बेटे ओमप्रकाश और नाती मीनाक्षी की गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज कटनी जिला अस्पताल में चल रहा है। कुठला पुलिस ने पंचनामा बना शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन