फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni A Youth Made Reel Of Snatching Wings Of Peacock, DFO to Arrest

MP News: कटनी में राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ बर्बरता की रील आई सामने, डीएफओ बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी

Sat, 20 May 2023 08:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 20 May 2023 08:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी में राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंख नोंचते एक युवक की रील वायरल हो गई है। पशुप्रमियों ने इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। डीएफओ ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Katni A Youth Made Reel Of Snatching Wings Of Peacock, DFO to Arrest
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला रीठी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पारदी समाज का एक युवक मोर के पंखों को बर्बरता के साथ नोच रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक का नाम अतुल बताया जा रहा है, जिसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूरा वीडियो शेयर किया है। युवक के साथ एक युवती भी है। दोनों ने इस कृत्य की गाने के साथ एक रील भी बनाई है। 

विज्ञापन


पूरे मामले पर वन मंडल अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। युवक की शिनाख्त बाइक के नंबर से हुई, जो रीठी क्षेत्र का निकला है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जब टीम पहुंची तो युवक घर पर नहीं मिला। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed