फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: 11th student did not return home for two days

Katni: स्कूल से मिली शिकायत तो पिता ने डांटा, 11वीं का छात्र दो दिन से घर नहीं लौटा, खदान के पास मिली चप्पल

Sun, 27 Nov 2022 04:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Nov 2022 04:26 PM IST
सार

कटनी में 17 वर्षीय छात्र दो दिन से लापता है। स्कूल से शिकायत मिलने पर पिता ने उसे समझाया था, जिस पर वह उदास था। बाल कटवाने का कहकर घर से निकला था पर नहीं लौटा। तलाश करने पर खदान के पास उसकी चप्पल मिली है। पुलिस खदान में खोजबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Katni: 11th student did not return home for two days
बागड़िया की खदान के किनारे लापता छात्र अमूल की चप्पल बरामद हुई है। इसलिए वहां उसकी तलाश की जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के कैमोर में DAV ACC स्कूल की कक्षा 11वीं में पढ़ने वाला एक 17 वर्षीय छात्र अमूल गौतम पिछले दो दिनों से लापता है। चूंकि उसकी चप्पल एक खदान के पास बरामद हुई लिहाजा खदान में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


छात्र शुक्रवार को अपनी मां से 50 रुपये लेकर बाल कटवाने का कहकर घर से निकला था जो वापस नहीं लौटा। अमूल के पिता राजनारायण गौतम ने कल कैमोर थाने में पुत्र की गुमशुदगी की सूचना दी गई। कल शाम ही डम्फर रोड पनिहाई क्षेत्र में स्थित बागड़िया की खदान के किनारे लापता छात्र अमूल की चप्पल बरामद हुई है। कैमोर पुलिस नाव और रेस्क्यू टीम बुलवाकर खदान में लापता छात्र की तलाश कर रही। रेस्क्यू टीम को कोई सफलता नही मिल पाई रेस्क्यू अभियान जारी है।
विज्ञापन


नौकरी के कारण नागपुर में रहते थे पिता
मिली जानकारी के अनुसार खलवारा बाज़ार निवासी राजनारायण गौतम नागपुर की किसी कम्पनी में सेक्युरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। घर में उनकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। नौकरी के कारण वे नागपुर में रहते हैं। दो-तीन दिन पहले किसी कारण से डीएवी स्कूल के प्राचार्य द्वारा 11वीं के छात्र अमूल गौतम को स्कूल से निकाल दिया गया था। पत्नी द्वारा बेटे को स्कूल से निकाले जाने की खबर पाकर राजनारायण तीन दिन पहले ही नागपुर से कैमोर आए थे। प्राचार्य से मिलने पर उन्हें अपने बेटे की हरक़तों का पता चला। उन्होंने शुक्रवार को बेटे को समझाया और मां से पैसे लेकर बाल कटवाने भेज दिया। अमूल मां से 50 रुपये लेकर घर से निकला तो फिर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर चर्चा यह भी है कि अमूल किसी छात्रा से प्रेम करता था। दो-तीन दिन पहले उस छात्रा ने स्कूल की छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इस बात के लिए प्रिंसिपल ने अमूल को ही जिम्मेदार माना था और संभवतः इसी कारण उसे स्कूल से रेस्टीकेट किया गया था। अब अमूल की तलाशी के अभियान पूरा होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed