फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   karni sena jam highway in madhyapradesh to protest Padmaavat

पद्मावत विरोध: मध्य प्रदेश में करणी सेना ने किया हाईवे जाम

Tue, 23 Jan 2018 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jan 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
karni sena jam highway in madhyapradesh to protest Padmaavat

सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंध खारिज किए जाने के बावजूद करणी सेना संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का कड़ा विरोध कर रही है। सोमवार को मध्य प्रदेश में करणी सेना के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। मालवा इलाके में हाईवे पर टायर जलाकर जाम लगाया गया। उधर राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है, जिस पर मंगलवार को विचार होगा। सरकार का तर्क है कि पद्मावत के रिलीज से कानून व्यवस्था का मसला पैदा हो सकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य में पद्मावत के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है जिसके चलते करणी सेना का विरोध जारी है। उसने एलान किया है कि रिलीज की तारीख (25 जनवरी) को जनता कर्फ्यू रहेगा। आज उसने अपने तेवर भी दिखाए। राज्य के इंदौर, रतलाम और उज्जैन में विरोध प्रदर्शन किए गए। इंदौर में देवास नाके को जाम कर दिया गया। गुजरात जाने वाली बसें रद्द कर दी गईं। उज्जैन में खासा हंगामा हुआ। हाईवे पर टायर जलाकर यातायात ठप कर दिया गया। रतलाम के जावरा में फोर लेन को जाम कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि करणी सेना को भाजपा का समर्थन प्राप्त है। भाजपा की शह पर वह विरोध और हिंसा कर रही है। पार्टी प्रवक्ता केके मिश्रा के अनुसार यह बात गले नहीं उतर रही कि केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट फिल्म रिलीज के पक्ष में है लेकिन राज्य में विरोध हो रहा है। सरकार का काम कानून व्यवस्था बनाना है, जिसमें वह नाकाम रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed