फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamalnath in Chhindwara: Former CM Announcement- If our mayor wins then we will regularize all daily wage earners

Kamalnath in Chhindwara: पूर्व सीएम की घोषणा- हमारा मेयर जीता तो हम सभी दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करेंगे

Sat, 02 Jul 2022 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 02 Jul 2022 04:18 PM IST
सार

कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि अभी एमपी की क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी जीतकर आई है लेकिन सीएम शिवराज तो झूठ बोलने में पहले ही वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। 

विज्ञापन
Kamalnath in Chhindwara: Former CM Announcement- If our mayor wins then we will regularize all daily wage earners
शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाड़ा में थे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  कमलनाथ छिंदवाड़ा में थे। उन्होंने शिवराज सिंह और प्रदेश भाजपा पर निशाना साधा। वहीं उन्होंने बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा है कि  हमारा मेयर जीतकर आता है तो हम सभी दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करेंगे। यह बात मैंने इंदौर में कही थी और यहां भी कह रहा हूं। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम कमलनाथ ने आज छिंदवाड़ा में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा। जबलपुर में निकाय चुनाव में इंटरेस्ट ना होने के अपने बयान को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि मेरे बयान से शिवराज के पेट में क्यों दर्द होता है। निकाय चुनाव में इंटरेस्ट होना न होना मेरा विषय है। वहीं कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि अभी एमपी की क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी जीतकर आई है लेकिन सीएम शिवराज तो झूठ बोलने में पहले ही वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। कमलनाथ ने कहा कि संबल योजना बंद करने की बात पर शिवराज भ्रम फैला रहे हैं।  वे झूठ बोलते हैं हमने कभी संबल योजना बंद नहीं की बल्कि उसका नाम बदल कर नया सवेरा किया था।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि यदि निकाय में हमारा मेयर चुनकर आता है तो हम सभी दैनिक वेतन भोगी को नियमित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने जिस प्रत्याशी को मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है ना तो वह सूदखोर है न ही वो ठेकेदार है बल्कि वह एक साधारण परिवार का बेटा है जो आपकी सेवा करने के लिए आया है। कमलनाथ ने कहा कि जहां हमारी निगम बनेगी वहां हम एक एडवाइजरी काउंसलिंग बनाएंगे जिसमें सभी बुद्धिजीवी पत्रकार और प्रबुद्धजनों को शामिल कर नगर विकास का खाका तैयार करेंगे। हर महीने इस समिति की बैठक होगी उसके मुताबिक नगर का विकास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने मीडिया को बताया कि शिवराज सरकार अपने 18 साल के कार्यकाल के हिसाब से नहीं बल्कि डरा धमकाकर वोट मांग रहे है, ये तो उनकी हालत है। बता दूं कि शिवराज कौन होते हैं विकास कार्यों की राशि रोकने वाले। यह तो एक सिस्टम है जिसके तहत राशि मिलती है। शिवराज सिंह चौहान टेलीविजन के कलाकार हैं। उनके पास विजन नहीं है। सरकार विजन से चलती है न कि टेलीविजन से। जनता सच्चाई को जान चुकी है और पहचान चुकी है। कमलनाथ के साथ प्रेस कांफ्रेंस में नकुलनाथ भी मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed