फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamalnath government decides to give weekly leave to police employees

कमलनाथ का मध्यप्रदेश पुलिस कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

Tue, 01 Jan 2019 06:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Tue, 01 Jan 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Kamalnath government decides to give weekly leave to police employees

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंशानुसार मैदानी पदस्थापना पर कार्यरत समस्त पुलिस कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने के लिए आज पुलिस मुख्यालय में बैठक संपन्न हुई। पुलिस महानिदेशक ऋषि शुक्ला ने निर्देश दिए कि मैदानी अमले के कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाएं। शुक्ला ने इस प्रस्ताव के लिए रूप रेखा तैयार करने हेतु निर्देश दिए।

विज्ञापन


शुक्ला ने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि मैदानी अमले के कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान किया जाएं। यदि अपरिहार्य परिस्थिति में कोई कर्मचारी इस अवकाश का उपभोग नहीं कर पाता है तो वह उसी माह में अन्य किसी दिन इस अवकाश का लाभ ले सकेगा। यदि उस माह में वह इस अवकाश का उपभोग नहीं करता है तो यह अवकाश स्वत: समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शासन का सबसे प्रत्यक्ष विभाग पुलिस है। जनसेवक सरकार का यह अंग ना केवल नागरिक सुरक्षा सुनिश्ति करता है बल्कि जन-धन की रक्षा के साथ शासन के हर विभाग के दायित्व की सुचारूता के लिए उत्तरदायी है। पुलिस विभाग का समस्त विधायी कार्य थाना स्तर पर संपादित होता है, जिनको व्यवस्था में अन्य शाखाओं विशेषकर सशस्त्र बल से सहयोग प्राप्त होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज की बढ़ती अपेक्षाओं के दबाव समाज की बढ़ती अपेक्षाओं के दबाव ने जमीनी स्तर पर पुलिस कर्मचारियों के लिए दुष्कर स्थितियों निर्मित कर दी है। लगभग चौबीस घंटे की सेवा , रातों दिन, अनिश्चित समय पर भोजन, आराम की कोई मोहलत नहीं होना और लगातार परिणाम देने की अपेक्षा ने कार्यपालिक बल को निरंतर तनाव में रखा है। फलस्वरूप मानसिक अवसाद से लेकर आत्महत्या तक कई पुलिस कर्मी अपना भाग्य मान बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed