फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath slam Kailash Vijayvargiya says he has to decide if he is leader of BJP or of mafia

कैलाश विजयर्गीय पर कमलनाथ का निशाना, कहा- तय करें माफिया के नेता हैं या भाजपा के

Mon, 06 Jan 2020 09:03 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 06 Jan 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
Kamal Nath slam Kailash Vijayvargiya says he has to decide if he is leader of BJP or of mafia
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर उनके विवादित बयान के लिए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय को यह फैसला करना होगा कि वह भाजपा के नेता हैं या फिर माफिया के। रविवार को मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा, 'कैलाश विजयवर्गीय को यह निर्णय करना होगा कि वह भाजपा के नेता हैं या फिर माफिया के।'

विज्ञापन


हाल ही में भाजपा नेता का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें वह सरकारी अधिकारियों को धमकाते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि संघ के पदाधिकारी शहर में हैं, नहीं तो आज इंदौर में आग लगा देता। इससे पहले शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित विजयवर्गीय के खिलाफ इंदौर पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने और प्रदर्शन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


संयोगितागंज के पुलिस स्टेशन में शनिवार रात को विजयवर्गीय सहित 350 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसमें सांसद शंकर ललवानी, विधायक महेंद्र हरदिया, शहरी अध्यक्ष गोपीकृष्णा नेमा और विधायक रमेश मेंदोला शामिल हैं। इन सभी पर निषेधात्मक आदेश का उल्लंघन करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभाग कमिश्नर आकाश त्रिपाठी के घर के बाहर धरने पर बैठे विजयवर्गीय ने एडीएम से कहा, ‘हमसे मिलने के लिए अधिकारियों के पास समय नहीं है, इतने बड़े हो गए क्या? क्या उनकी इतनी औकात हो गई? हमने लिखित में मिलने का वक्त मांगा और कमिश्नर मिलने नहीं आए। उन्हें समझना चाहिए कि वे जनता के नौकर हैं, कमलनाथ के नहीं। ये बर्दाश्त नहीं करेंगे अब। वो तो संघ के पदाधिकारी शहर में हैं, नहीं तो आज इंदौर में आग लगा देता।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed