{"_id":"64527673b4901bcba80e9f0e","slug":"kamal-nath-reached-damoh-said-madhya-pradesh-has-become-a-strike-state-today-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: दमोह पहुंचे कमलनाथ, कहा- मध्य प्रदेश आज हड़ताल प्रदेश बनकर रह गया, मुझे BJP का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: दमोह पहुंचे कमलनाथ, कहा- मध्य प्रदेश आज हड़ताल प्रदेश बनकर रह गया, मुझे BJP का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए
Wed, 03 May 2023 08:28 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 03 May 2023 08:28 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बुधवार को दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के तेजगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश हड़ताल प्रदेश बन गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हों, चाहे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी हों चाहे संविदा कर्मी, अतिथि शिक्षक हों या युवा सभी हड़ताल पर हैं। प्रदेश का हर वर्ग पिछड़ रहा है।
विज्ञापन
दमोह में कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के चिकित्सकों की हड़ताल के बीच पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि आज मप्र हड़ताल प्रदेश बनकर रह गया है। मुझे भाजपा का नहीं जनता का सर्टिफिकेट चाहिए जनता जिसे मुहर लगाएगी वह विजेता होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बुधवार को दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के तेजगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और उसके पहले पत्रकारों से चर्चा की। इसमें उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिलाओं पर अपराध चरम पर पहुंच गया है।
कपटनाथ कहने पर बोले— मुझे भाजपा का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए
भाजपा द्वारा कमलनाथ को कपटनाथ कहने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मुझे कोई कुछ भी कहे मैं जो हूं, वही रहूंगा इसे न मैं बदल सकता हूं न कोई और मुझे भाजपा का नहीं जनता का सर्टिफिकेट चाहिए। बजरंग दल की गतिविधियों को लेकर उन्होंने कहा कि जो भी संगठन समाज में नफरत फैलाते हैं सुप्रीम कोर्ट भी उनके लिए कहता है कि उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश में तीन गुना हो गई शराब दुकानें
प्रदेश में शराब दुकानों में बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और घर-घर शराब पहुंच रही है। मध्य प्रदेश सरकार शराब दुकानें कम करने की बात कर रही थी, लेकिन उन्होंने प्रदेश में तीन गुनी शराब दुकानें कर दी है। आज पूरे प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। किसान परेशान है आदिवासी महिलाओं के साथ ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे 2008 में पूर्व मंत्री रत्नेश सालोमन के चुनाव प्रचार में यहां आए थे और उसके बाद अब आए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश हड़ताल प्रदेश बन गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हों, चाहे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी हों चाहे संविदा कर्मी, अतिथि शिक्षक हों या युवा सभी हड़ताल पर हैं। प्रदेश का हर वर्ग पिछड़ रहा है। आगामी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। वह कहना चाहते हैं कि यह चुनाव किसी पार्टी या किसी उम्मीदवार का नहीं है मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है।
एक करोड़ युवा बेरोजगार
कमलनाथ ने कहा कि एक करोड़ युवा मध्य प्रदेश में बेरोजगार हैं। कोई रोजगार नहीं है और मजबूरी में उन्हें प्रदेश के बाहर रोजगार के लिए जाना पड़ रहा है। बुंदेलखंड पहले भी पिछड़ा था और आज भी पिछड़ा हुआ है। इस मौके पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, दमोह विधायक अजय टंडन, जबेरा के पूर्व विधायक प्रताप सिंह के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रतनचंद जैन भी मौजूद रहे।