{"_id":"5f3d49a88ebc3e3cad4dcd1a","slug":"kamal-nath-declared-leader-of-opposition-in-madhya-pradesh-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ को मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ को मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया गया
Wed, 19 Aug 2020 09:18 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 19 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
कमलनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रमुख और छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ को बुधवार को औपचारिक तौर पर मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को 73 वर्षीय कमलनाथ को विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया। शर्मा ने बताया, 'विधानसभा सचिवालय को बुधवार को कांग्रेस से इस संबंध में एक पत्र मिला है। पत्र का तुरंत संज्ञान लेते हुए कमलनाथ को प्रदेश विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया गया है।'
विज्ञापन
प्रदेश के गृहमंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को बधाई दी और कहा, 'मुझे उम्मीद है कि विपक्ष राज्य के विकास में जिम्मेदार और सकारात्मक भूमिका निभाएगा।'
विज्ञापन
