फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kailash Vijayvargiya threatens ADM, RSS officials in the city, otherwise Set fire to indore

कैलाश विजयवर्गीय की एडीएम को धमकी, शहर में संघ पदाधिकारी हैं, नहीं तो आग लगा देता

Fri, 03 Jan 2020 08:28 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Jan 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya threatens ADM, RSS officials in the city, otherwise Set fire to indore
कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो में विजयवर्गीय सरकारी अधिकारियों को धमकाते नजर आ रहे हैं। वीडियों में वह अधिकारियों को कह रहें हैं कि संघ के पदाधिकारी शहर में हैं, नहीं तो आज इंदौर में आग लगा देता।

विज्ञापन


विज्ञापन


संभाग कमिश्नर आकाश त्रिपाठी के घर के बाहर धरने पर बैठे विजयवर्गीय ने एडीएम से कहा, ‘हमसे मिलने के लिए अधिकारियों के पास समय नहीं है, इतने बड़े हो गए क्या? हमने लिखित में मिलने का वक्त मांगा और कमिश्नर मिलने नहीं आए। उन्हें समझना चाहिए कि वे जनता के नौकर हैं। ये बर्दाश्त नहीं करेंगे अब। वो तो संघ के पदाधिकारी शहर में हैं, नहीं तो आज इंदौर में आग लगा देता।’
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महासचिव का यह वीडियो तब सामने आया है, जब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की आंतरिक बैठकों के लिये संगठन के प्रमुख मोहन भागवत और इसके अन्य शीर्ष पदाधिकारी इंदौर में ही हैं। चश्मदीद लोगों ने बताया कि यह वीडियो विजयवर्गीय की अगुवाई में भाजपा के स्थानीय जन प्रतिनिधियों के आवासीय क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर किए गये धरना-प्रदर्शन के दौरान का है। इस दौरान विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि प्रशासन शहर में विकास के नाम पर पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रहा है।

इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को चर्चा के लिये बुलाया था। लेकिन वे नहीं आये। बाद में जब कुछ कनिष्ठ सरकारी अधिकारी प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे, तो विजयवर्गीय ने आला अफसरों के रवैये पर तीखी नाराजगी जाहिर की।

वायरल वीडियो में विजयवर्गीय कहते सुनायी पड़ रहे हैं कि क्या वे (आला अधिकारी) इतने बड़े हो गये? क्या उनकी इतनी औकात हो गयी? अधिकारियों को समझना चाहिये कि वे जनता के नौकर हैं।

क्रोधित विजयवर्गीय को शांत करने की कोशिश करते हुए एक प्रशासनिक अधिकारी भाजपा महासचिव से कहते सुनायी पड़ रहे हैं कि आला अफसरों से भाजपा नेताओं के पत्र व्यवहार के बारे में उन्हें न तो कोई जानकारी है, न ही उनसे किसी तरह की चर्चा की गयी है।


गुस्साए विजयवर्गीय वीडियो में कह रहे हैं कि आखिर कोई प्रोटोकॉल होता है या नहीं? हम सरकारी अधिकारियों से लिखित निवेदन कर रहे हैं कि हम उनसे मिलना चाहते हैं। क्या वे हमें यह सूचना भी नहीं देंगे कि वे शहर से बाहर हैं? यह अब हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे संघ के पदाधिकारी (यहां) हैं, नहीं तो आज आग लगा देता इंदौर में।

वहीं सूबे में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने वायरल वीडियो के आधार पर भाजपा महासचिव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा कि सरकारी अधिकारियों को खुलेआम धमकाते हुए शहर में आग लगाने की बात करने वाले विजयवर्गीय पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed