{"_id":"5e50c0958ebc3ef3ec53898a","slug":"jyotiraditya-scindia-supporter-put-up-poster-against-kamal-nath-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधिया के समर्थक हुए आक्रामक, नई पार्टी बनाने की दी सलाह, पोस्टर से कमलनाथ पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधिया के समर्थक हुए आक्रामक, नई पार्टी बनाने की दी सलाह, पोस्टर से कमलनाथ पर साधा निशाना
Sat, 22 Feb 2020 11:18 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया-कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अंदर शुरू हुई आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब प्रदेश में पोस्टरबाजी का दौर शुरू हो गया है। शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक समर्थक ने शहर में बड़ा पोस्टर लगाया है। इसमें कमलनाथ, सिंधिया की राहुल गांधी के साथ वाली एक तस्वीर लगाई गई है।
विज्ञापन
पोस्टर में लिखा है कि "मुख्यमंत्री जी यह छायाचित्र की मर्यादा भूल गए हैं, ज्योतिरादित्य सिंधिया से जो कहा उसपर विचार करना चाहिए, लोकतंत्र में अपनी बात रखने से पार्टी मजबूत होती है। एक पद पर एक व्यक्ति का फार्मूला याद क्यों नहीं आ रहा मध्यप्रदेश सरकार को।" इसके अलावा एक समर्थक ने तो सिंधिया को कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन
ग्वालियर की एक कांग्रेस महिला नेता रचि ठाकुर ने सिंधिया को खुले रूप से सोशल मीडिया पर दूसरी पार्टी बनाने की सलाह दी। सिंधिया के पिता स्व. माधवराव सिंधिया द्वारा जिस उगता सूरज चुनाव चिह्न चुनाव लड़ा था, महिला नेता ने उसे पुनर्जीवित करने की सलाह दे दी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और सिंधिया ही कद्दावर नेता हैं। कमलनाथ मुख्यमंत्री हैं तो दिग्विजय पर्दे के पीछे से सरकार में भागीदारी निभा रहे हैं, सिर्फ सिंधिया ही ऐसे हैं जिनके हाथ कुछ नहीं लगा।
सिंधिया की समर्थकों को फटकार
नई पार्टी बनाने की सलाह देने वाली समर्थक को सिंधिया ने जमकर फटकार लगाई है। सिंधिया ने संगठन से भी इसपर कार्रवाई करने की सलाह दी है। रचि ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा सकती है। साथ में पोस्टर लगाने वाले समर्थक को भी सिंधिया ने फटकारा है। जिसके बाद समर्थक ने पोस्टर को हटा लिया है।
